Monday, June 8, 2026

केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम ने पलामू में जनसंपर्क अभियान चलाया.

Share

पलामूः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस जनसंपर्क अभियान के प्रगति पथ यात्रा भी नाम दिया गया.

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने इस दौरान केंद्र सरकार की कई योजनाओं का जायजा लिया. इन बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया. सांसद ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों से अपील की और प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने को कहा. सांसद ने सभी से प्लास्टिक की जगह कपड़े से बने बैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया.

सांसद ने प्रगति पथ यात्रा के तहत बाईपास, मेडिकल कॉलेज पेयजल आपूर्ति योजना फेज 2 का जायजा लिया. इस दौरान पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की 12 वर्ष हो गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और लोगों को केंद्र की सरकार की योजनाओं कीजानकारी भी दी जा रही है.

सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है जिससे आम लोगों को फायदा हो रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है. इस दौरान पलामू सांसद ने कई जगह पर पौधा भी लगाया है. जनसंपर्क अभियान में पलामू सांसद के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई नेता शामिल रहे.

Read more

Local News