Wednesday, June 10, 2026

Xiaomi 17T में Leica-ट्यून्ड 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 6,500mAh बैटरी और Android 16 बेस्ड HyperOS 3 दिया गया है.

Share

 शाओमी ने भारत में अपने एक प्रीमियम फोन को लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को फ्लैगशिप एक्सपीरियंस दे सकता है. शाओमी के इस नए फोन का नाम Xiaomi 17T है, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही थी. आज आखिरकार इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन Xiaomi 17 सीरीज का ही हिस्सा है और इसमें Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप के साथ कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. जो लोग प्रीमियम फोटोग्राफी का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन बजट की चिंता भी है, उनके लिए यह फोन काफी आकर्षक विकल्प बन सकता है.

कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi 17T की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में यूज़र्स को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. वहीं, इसके 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के साथ इस फोन की कीमत काफी कम हो जाती है. अगर आप इस फोन को HDFC Bank, SBI Card, American Express और ICICI Bank कार्ड्स के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

इस डिस्काउंट के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्डहोल्डर्स को 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है.

इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स को लॉन्च ऑफर के तहत 18 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई और जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी ने एक साल के भीतर 60% बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया है, जिससे बेस वेरिएंट की ओएक साल की असली लागत सिर्फ 19,000 रुपये तक भी आ सकती है.

इसके अलावा यूज़र्स को Spotify Premium, YouTube Premium और Google AI Pro के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे. यह फोन 10 जून से Xiaomi की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर पर चलता है जो 12GB LPDDR5x RAM के साथ जुड़ा है. परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए कंपनी ने 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया है. फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ी बात है.

कैमरा सेटअप

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए Leica टेक्नोलॉजी से तैयार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का का मेन कैमरा 50MP का Light Fusion 800 लेंस के साथ आता है. दूसरा कैमरा 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और तीसरा कैमरा 12MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है. इसका दूसरा यानी पेरीस्कोप 115mm फोकल लेंथ के बराबर काम करता है और OIS सपोर्ट के साथ आता है, जो जूम फोटोग्राफी को काफी शार्प और स्टेबल बनाता है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में कंपनी ने 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है, जो इस फोन की सबसे खासियतों में से एक है. यह चार्जर 67W की HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और NavIC सब मौजूद हैं. फोन में मौजूद IP68 रेटिंग और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है.

Read more

Local News