Tuesday, June 2, 2026

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा, जिसमें Leica कैमरा, 6500mAh बैटरी और Dimensity 8500-Ultra चिपसेट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

Share

 Xiaomi एक बार फिर भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी कर चुका है. कंपनी 4 जून को भारत में अपना एक प्रीमियम फोन लॉन्च कर रही है, जिसका नाम Xiaomi 17T है. इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है और कुछ दिन पहले ही इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया गया था. इस फोन के फीचर्स को देखने के बाद इतना तो क्लियर हो गया है कि यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनने वाली है.

Xiaomi 17T में MediaTek का Dimensity 8500-Ultra चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. ग्लोबल वेरिएंट के आधार पर उम्मीद है कि भारतीय मॉडल में 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलेगा. फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलेगा और इसमें कई HyperAI फीचर्स जैसे AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter और Google Gemini इंटीग्रेशन भी शामिल होंगे.

Leica कैमरा: फोटोग्राफी का नया अनुभव

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका Leica-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम. रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा और उसमें Light Fusion 800 सेंसर और OIS सपोर्ट भी होंगे. दूसरा कैमरा 50MP का Leica पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 23mm से 115mm की फोकल रेंज देता है.

फोन का तीसरा कैमरा 12MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आएगा. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा. फोन Leica Live Moment, Live Portrait और Telemacro फोटोग्राफी जैसे फीचर्स के साथ आएगा, जो इस फोन को फोटोग्रााफी लवर्स के लिए काफी खास बनाते हैं.

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स

बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग: Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा 50W PD/PPS चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी ग्लोबल मॉडल से इनहेरिट होने की उम्मीद है.

डिस्प्ले और डिज़ाइन: डिस्प्ले की बात करें तो 6.59 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K (2756×1268 पिक्सल) होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी. Xiaomi ने Eye-Care Display और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन की भी पुष्टि की है. डिज़ाइन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ IP68 रेटिंग भी ग्लोबल वेरिएंट जैसी हो सकती है.

अन्य फीचर्स: इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI Face Unlock, NFC, IR Blaster, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. अभी तक शाओमी ने भारत में इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन 4 जून की लॉन्चिंग पर सब कुछ साफ हो जाएगा.

Read more

Local News