Tuesday, May 26, 2026

IPL 2026 के एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में ही खेले जाने हैं.

Share

चंडीगढ़: IPL 2026 के मैचों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. जिसके तहत अब महाराजा यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर और उसके आस-पास के इलाकों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया है. इस आदेश के बाद अब ड्रोन, रिमोट से उड़ने वाले विमान, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और कोई भी अन्य चीजों को उड़ाना अपराध माना जाएगा. जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

27 और 29 मई तक लागू रहेगा ये आदेश
बता दें कि IPL 2026 का एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के मैच महाराजा यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाने हैं. ये दोनों बड़े मैच 27 और 29 मई को खेले जाएंगे. जिसकी वजह से जारी आदेश 27 और 29 मई तक लागू रहेंगे. एलिमिनेटर में हैदराबाद का सामना राजस्थान से होगा. जबकि क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर 1 की उपविजेता आमने सामने होंगी.

सुरक्षा के कारण लिया गया फैसला
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह फैसला मुल्लांपुर में होने वाले IPL मैचों के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. मैचों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं. जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि स्टेडियम के आस-पास के इलाके में कोई भी अनाधिकृत उड़ान सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. इसलिए, जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशनपंजाब क्रिकेट एसोसिएशन

Read more

Local News