शाओमी अपने प्रीमियम T सीरीज वापस लेकर आ रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च अगले हफ्ते 28 मई 2026 को होगा. भारत में स्टैंडर्ड Xiaomi 17T मॉडल 4 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा. भारत में शाओमी अपनी टी सीरीज फोन को 4 साल के बाद वापस ला रहा है.
शाओमी ने हाल ही में अपने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर इस सीरीज का डिज़ाइन पेश किया है. इस प्रीमियम फोन सीरीज के दोनों मॉडल्स अलग-अलग डिस्प्ले साइज़ में लॉन्च किए जाएंगे. छोटा मॉडल वायलेट कलर में आएगा, जबकि बड़ा मॉडल डीप ब्लू शेड में लॉन्च किया जाएगा. दोनों फोन्स का डिज़ाइन एक जैसा दिख रहा है. इनमें स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें Leica ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. LED फ्लैश को मॉड्यूल के बगल में रखा गया है. फोन के बैक पैनल पर फ्लैट मेटल फ्रेम है, जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ हैं. लेफ्ट साइड क्लीन रखी गई है.
Xiaomi 17T के मुख्य फीचर्स
लीक्स के मुताबिक स्टैंडर्ड Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 460 ppi पिक्सल डेंसिटी देगा. फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर चलेगा, जिसमें 4nm प्रोसेस है और पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक जाती है.
इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है. डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी प्रीमियम लग रहा है. स्क्वायर कैमरा आइलैंड Leica की ब्रांडिंग के साथ काफी आकर्षक है. कई यूजर्स इसे Nothing Phone की लाइटिंग और iPhone की कैमरा स्टाइल का मिश्रण बता रहे हैं. शाओमी ने इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती से उतारने की योजना बनाई है.
भारत में वापसी का महत्व
भारत में Xiaomi 17T का 4 जून को लॉन्च T सीरीज की लंबे समय बाद वापसी है। इससे पहले Xiaomi 13T सीरीज आई थी। नया मॉडल Leica कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और अच्छी बैटरी के साथ मिड-प्रिमियम सेगमेंट में तगड़ी टक्कर दे सकता है. ग्लोबल लॉन्च के बाद भारत में कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स भी जल्द सामने आएंगी।कंपनी ने अभी पूरी स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताई हैं, लेकिन आने वाले दिनों में और खुलासे होने वाले हैं.अगर लीक सही साबित होते हैं तो Xiaomi 17T बेहतरीन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा एक्सपीरियंस देगा. टेक प्रेमी इस लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


