रांची: झारखंड में जेटेट भाषा विवाद गरमाया हुआ है. राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव जैसे मंत्री जहां खुलकर जेटेट नियमावली में भोजपुरी, मगही, अंगिका, मैथिली को शामिल करने की वकालत कर रहे हैं तो झामुमो जैसे दल इसके पक्ष में नहीं है, क्योंकि झामुमो नेताओं की नजरों में भोजपुरी, मगही, अंगिका जैसी भाषाएं मूल रूप से बिहार की भाषा हैं.
यहां गौर करने वाली बात है कि जिस जेटेट नियमावली 2026 को हेमंत कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, उसमें सिर्फ मगही, अंगिका, भोजपुरी ही बाहर नहीं हुई है. बल्कि झारखंड की कई जनजातीय भाषा जो 2012-2016 जेटेट नियमावली के अनुसार जनजातीय भाषा के रूप में मान्य थी, इस बार कई जिलों में उसे सूची से बाहर कर दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी इसे हेमंत सरकार की जनजातीय और खासकर आदिम जनजाति के हितों की विरोधी बताती है तो कांग्रेस-राजद जैसे दलों के प्रवक्ता भी मानते हैं कि न सिर्फ भोजपुरी, मगही, अंगिका को जेटेट 2026 में शामिल करना चाहिए बल्कि कई जिलों की जनजाति भाषाओं की सूची से हटाई गई असुर, बिरहोर, भूमिज, मालतो जैसी जनजातीय भाषा को भी फिर से जेटेट 2026 में शामिल किया जाए. ताकि न सिर्फ इन भाषाओं को बोलने पढ़ने वालों को टीचर बनने का मौका मिले, बल्कि इन भाषाओं-बोलियों का संवर्धन और विकास भी हो.
वहीं इसे लेकर उठाए जा रहे सवालों पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि इस बार जेटेट की सूची से बाहर की गई कई जनजातीय भाषाएं दरअसल भाषा नहीं बल्कि बहुत छोटे से क्षेत्र में बोली जाने वाली बोलियां हैं. अब ये 2012-2016 की सूची में कैसे थी और क्यों इस बार हटाया गया. इसकी जानकारी वह अधिकारियों से लेंगे.
- रांची
जनजातीय भाषा-कुड़ुख,मुंडारी,खड़िया
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी
जोड़ी गयी भाषा- भूमिज(जनजातीय)
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी - लोहरदगा
जनजातीय भाषा-कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी - गुमला
जनजातीय भाषा-कुड़ुख,खड़िया
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- असुर,बिरहोर (जनजातीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - सिमडेगा
जनजातीय भाषा-कुड़ुख,मुंडारी,खड़िया
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी - प.सिंहभूम
जनजातीय भाषा-संथाली,कुड़ुख,मुंडारी
क्षेत्रीय भाषा- कुड़मालि, ओड़िया
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- भूमिज (जनजातीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - पूर्वी सिंहभूम
जनजातीय भाषा-संथाली,कुड़ुख,मुंडारी,हो
क्षेत्रीय भाषा- कुड़मालि,उड़िया,बंगला - सरायकेला
जनजातीय भाषा-मुंडारी,हो,संथाली,भूमिज.
क्षेत्रीय भाषा- पंच परगनिया,उड़िया,बंगला,कुरमाली, - लातेहार
जनजातीय भाषा-कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- असुर (जनजातीय भाषा) , भोजपुरी, मगही(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - पलामू
जनजातीय भाषा-कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- असुर (जनजातीय भाषा),मगही,भोजपुरी(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - गढ़वा
जनजातीय भाषा-कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- असुर (जनजातीय भाषा),भोजपुरी-मगही(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - दुमका
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा,बंगला
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा-मालतो (जनजातीय भाषा),अंगिका(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - जामताड़ा
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा,बंगला
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- अंगिका(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - साहिबगंज
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा,बंगला
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- अंगिका(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - पाकुड़
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा,बंगला
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- मालतो(जनजातीय भाषा), अंगिका(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - गोड्डा
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- मालतो,जनजातीय भाषा,अंगिका(क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - हजारीबाग
जनजातीय भाषा- संथाली,कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा,नागपुरी,कुरमाली
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- बिरहोर,(जनजातीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - कोडरमा
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- मालतो,(जनजातीय भाषा),अंगिका (क्षेत्रीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - चतरा
जनजातीय भाषा- संथाली,कुड़ुख,मुंडारी
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- बिरहोर,(जनजातीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - बोकारो
जनजातीय भाषा-संथाली
क्षेत्रीय भाषा-नागपुरी,बंगला,कुरमाली,खोरठा - धनबाद
जनजातीय भाषा-संथाली
क्षेत्रीय भाषा-नागपुरी,बंगला,कुरमाली,खोरठा - गिरिडीह
जनजातीय भाषा-संथाली
क्षेत्रीय भाषा-कुरमाली,खोरठा - देवघर
जनजातीय भाषा- संथाली
क्षेत्रीय भाषा- खोरठा
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- अंगिका
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - रामगढ़
जनजातीय भाषा- संथाली,कुड़ुख
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी,कुरमाली,खोरठा
जोड़ी गयी भाषा-××
हटाई गई भाषा- बिरहोर,(जनजातीय भाषा)
कब तक था- 2012-2016 तक
कब हटा दिया गया- 2026 - खूंटी
जनजातीय भाषा- खड़िया, कुड़ुख, मुंडारी
क्षेत्रीय भाषा- नागपुरी, पंच परगनिया, कुरमाली


