Saturday, May 23, 2026

कोडरमा के आकाश कुमार ने 17 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर झारखंड के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

Share

कोडरमा:जिले के झुमरी तिलैया के रहने वाले एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने भारत-चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश की साढ़े 17 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर कोडरमा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान से उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा किया है.

  • यह उपलब्धि हासिल करने के बाद आकाश शनिवार को कोडरमा पहुंचे, जहां कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उनका एनसीसी कैडेट्स और उनके परिवार वालों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान आकाश की मां ने उनकी आरती उतारी और मस्तक पर तिलक लगाकर बधाई दी और उसका स्वागत किया. वहीं एनसीसी कैडेट्स और पदाधिकारियों ने आकाश का फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

एनसीसी के अधिकारियों ने आकाश की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उसके धैर्य, अनुशासन और इच्छा शक्ति के बल पर मिली सफलता है. अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता एक दिन की नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत के बल पर सीमित संसाधनों में यह सफलता मिली है.

NCC CADET AKASH FROM KODERMA

बता दें कि इस पर्वतारोहण के लिए पूरे देश के एनसीसी के कुल 20 लाख कैडेट्स में से केवल 8 कैडेट्स का ही चयन किया गया था. पर्वतारोही एनसीसी कैडेट आकाश ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों से भी गुजरना पड़ा, लेकिन प्रशिक्षकों की हौसलाअफजाई और मार्गदर्शन से उन्होंने यह सफलता हासिल की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को दिया है.

Read more

Local News