Tuesday, May 12, 2026

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर पहुंच गया.

Share

मुंबई : लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक पर जबकि निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर पहुंचा.

मंगलवार को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सूचकांकों में भारी गिरावट आई, क्योंकि पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अनिश्चितता ने बाजारों के आत्मविश्वास को धूमिल कर दिया था.विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी बाजारों को नीचे खींच लिया.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक गिरकर 75,489.84 पर आ गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 164.5 अंक गिरकर 23,651.35 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से पिछड़ गए.भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखी गई.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत बढ़कर 105.2 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने पीटीआई न्यूज एजेंसी से कहा, “अमेरिका-ईरान संघर्ष का वैश्विक बाजार पर लगातार नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे वित्तीय बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम बनी हुई है और शेयरों और कमोडिटीज में खबरों से प्रेरित अस्थिरता बढ़ रही है. निवेशक अभी भी सतर्क हैं क्योंकि संघर्ष की अवधि और संभावित परिणाम को लेकर अनिश्चितता बाजार के भरोसे को धूमिल कर रही है.”

दूसरी ओर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 35 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव एवं समझौते की उम्मीदें धूमिल होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.57 पर खुला और फिर टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 95.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 35 पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया सोमवार को 79 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 95.28 पर बंद हुआ था.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.14 पर रहा. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक पर जबकि निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर रहा.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,437 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Read more

Local News