Saturday, April 25, 2026

XChat ऐप लॉन्च होते ही प्राइवेसी का बड़ा वादा लेकर आई है.

Share

X (पुराना नाम ट्विटर) ने हाल ही में एक अलग मैसेजिंग ऐप लॉन्त किया है, जिसका नाम XChat है. यह ऐप अभी सिर्फ iOS (आईफोन और आईपैड) पर उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि यह मौजूद मैसेजिंग ऐप्स से ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन लॉन्च होते ही सुरक्षा विशेषज्ञों ने एलन मस्क के एस्कचैट के बड़े-बड़े सिक्योरिटी दावे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

XChat में प्राइवेट मैसेजिंग, ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं हैं. कंपनी कह रही है कि सभी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (end-to-end encryption) से सुरक्षित हैं, साथ में PIN प्रोटेक्शन, मैसेज एडिट या डिलीट करने का ऑप्शन, सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज (जो खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं) और स्क्रीनशॉट रोकने की सुविधा भी है. कंपनी का यह भी कहना है कि ऐप में कोई विज्ञापन नहीं है और यूजर ट्रैकिंग भी नहीं होती.

XChat की प्राइवेसी पर सवाल?

यह ऐप लॉन्च होने से पहले कुछ यूजर्स के साथ बीटा टेस्टिंग हुई थी, जिन्होंने फीडबैक दिया. लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद सुरक्षा रिसर्चर्स ने चिंता जताई कि XChat का एन्क्रिप्शन अल्गोरिदम Signal जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कमजोर हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी के दावों की अभी स्वतंत्र जांच की जरूरत है.

XChat को अलग ऐप बनाने का फैसला एलन मस्क के पुराने प्लान से थोड़ा अलग है. पहले मस्क चाहते थे कि X एक सुपर ऐप बने, जिसमें मैसेजिंग, पेमेंट, एआई, शॉपिंग सबकुछ एक ही जहग हो. अब ऐसा लगा रहा है कि वो अलग-अलग ऐप्स का कलेक्शन बना रहे हैं. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हो, लेकिन PIN सिस्टम, की स्टोरेज (Key Storage) और अन्य तकनीकी पहलुओं पर अभी और पारदर्शिता की जरूरत है. कई लोग सलाह दे रहे हैं कि पूरी तरह भरोसा करने से पहले स्वतंत्र ऑडिट का इंतजार करना पड़ेगा.

लिहाजास एक्सचैट प्राइवेसी और आसान कम्युनिकेशन का वादा कर रहा है, लेकिन शुरुआत ही में इसकी प्राइवेसी सुरक्षा पर उठे सवालों ने लोगों के मन में एक दुविधा डाल दी है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूज़र्स को सर्तक रहने की सलाह भी दी है. अगर आप प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं, तो Signal जैसे पुराने और टेस्टेड ऐप्स अभी भी ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं.

Read more

Local News