Monday, May 4, 2026

एप्पल का 200 मेगापिक्सल कैमरा आने वाले समय में स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है और इससे यूजर्स अनुभव बदलेगा.

Share

 स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. आजकल कैमरा स्मार्टफोन के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक हो चुका है. इसी वजह से एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स के कैमरों को काफी स्मार्ट और एडवांडस्ड बना लिया है. उधर, आईफोन भी अपने बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, लेकिन आईफोन में मिलने वाले कैमरों का सेंसर साइज़, एंड्रॉयड फोन्स में मिलने वाले कैमरों के सेंसर साइज़ से काफी कम होता है. हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, एप्पल भी अपने अपकमिंग आईफोन्स में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल करने की टेस्टिंग कर रही है.

यह जानकारी चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Weibo पर लीक करने वाले टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर की है. हालांकि, शुरुआती जानकारी काफी सीमित है, लेकिन इससे इतना जरूर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एप्पल भविष्य के आईफोन में बड़े कैमरा अपग्रेड की तैयारी कर रहा है. लीक के अनुसार, कंपनी फिलहाल इस टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन कर रही है और अभी तक यह शुरुआती स्टेज में है.

2028 में लॉन्च होने का अनुमान

इस सोशल मीडिया पोस्ट पर जब टिप्स्टर से एक यूज़र ने पूछा कि, यह फीचर कब तक लॉन्च हो सकता है, तो टिप्स्टर ने साल 2028 का अनुमान दिया. इसका मतलब है कि इस अपग्रेड के लिए अभी कुछ सालों का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब एप्पल के आईफोन में भी लोगों को बड़ा कैमरा अपग्रेड मिलने वाला है.

हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि आईफोन में 200MP कैमरों की चर्चा हो रही है. इससे पहले भी साल 2025 में इसी तरह की अफवाहें सामने आई थीं. उस वक्त भी एक एनालिस्ट ने अनुमान लगाया था कि 2028 में आने वाला iPhone 21 बड़े कैमरा अपग्रेड यानी 200MP कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है, लेकिन उसके बाद कहा गया था कि एप्पल सिर्फ मटेरियल टेस्टिंग स्टेज पर है और प्रोटोटटाइप तक भी नहीं पहुंचा है.

इसके अलावा, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि 200MP कैमरा 2027 में आने वाले iPhone 19 Pro में देखने को मिल सकता है, लेकिन अब यह टाइमलाइन आगे खिसकती हुई नज़र आ रही है. एप्पल की सप्लाई चेन काफी गोपनीय मानी जाती है, इसलिए सटीक जानकारी सामने आना मुश्किल है. अगर एप्पल इस टेक्नोलॉजी को अपनाता है, तो यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के एक नए लेवल तक लेकर जा सकता है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News