वनप्लस ने सोमवार को भारत में अपने आने वाले स्मार्टफोन्स OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 lite की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. ये दोनों डिवाइस कंपनी की मिड-रेंज सीरीज को और मजबूत बनाने वाले हैं. कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord 6 को भी लॉन्च किया था. अब बारी Nord CE 6 सीरीज की है. कंपनी ने टीज़र के जरिए कुछ फीचर्स को भी कंफर्म कर दिया है, जिनमें 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले, Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट शामिल है.
OnePlus Nord CE 6 Series को भारत में 7 मई को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने प्रेस नोट में बताया कि दोनों फोन 7 मई की दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे. Nord CE 6 को फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Nord CE 6 Lite को विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जाएगा. लाइट मॉडल को कंपनी दो साल बाद वापस लेकर आ रही है. कंपनी ने 2024 में OnePlus Nord CE 4 Lite लॉन्च किया था और अब उसी का सस्केसर OnePlus Nord CE 6 Lite होगा.
Snapdragon 7 सीरीज की चिप
Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. उसके साथ में डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप भी है. इसमें डुअल-चिप आर्किटेक्चर बनता है, जो टच रिस्पॉन्स और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. कंपनी का दावा है कि ये फोन कुछ चुनिंगा गेम्स में 144fps तक सपोर्ट करेगा. इसमें
नॉर्ड सीई 6 में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है, साथ में डेडिकेटेड टच रिफ्लेक्स चिप भी है। इससे डुअल-चिप आर्किटेक्चर बनता है, जो टच रिस्पॉन्स और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। कंपनी का दावा है कि ये फोन कुछ चुनिंदा गेम्स में 144fps तक सपोर्ट करेगा। 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 6-एक्सिस गेमिंग जायरोस्कोप और 33,000 वर्ग मिलीमीटर से ज्यादा एरिया वाला बड़ा वाष्प चैंबर कूलिंग सिस्टम गेमिंग को स्मूथ और ठंडा रखेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा. बैटरी विभाग में कंपनी ने कमाल किया है – 8,000mAh की बड़ी बैटरी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. वनप्लस के मुताबिक एक चार्ज पर 2.5 दिन से ज्यादा यूज हो सकता है. बायपास चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्टेड है. बैटरी की हेल्थ लंबे समय तक बनी रहने का दावा भी किया गया है, कई सालों बाद भी 80% तक कैपेसिटी बरकरार रह सकती है.
ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप के मामले में मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं. गेमिंग और डेली यूज दोनों के लिए बैलेंस्ड ऑप्शन लग रहे हैं. लॉन्च के बाद कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार रहेगा, लेकिन टीज्ड फीचर्स से उत्साह बढ़ गया है.


