Monday, April 20, 2026

भारत में साउथ कोरियन ड्रामा और के-ड्रामा की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत-साउथ कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल’ का एलान किया है.

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 20 अप्रैल को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भारत में बढ़ती के-पॉप और कोरियन ड्रामा की लोकप्रियता के बारे में बात की. उन्होंने कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया.

मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरियाई एंटरटेनमेंट की बढ़ती वैश्विक पहुंच और भारत में उसकी बढ़ती लोकप्रियता को स्वीकार किया. उन्होंने दोनों देशों के बीच कल्चर पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘दोस्तों भारत और कोरिया के बीच हजारों वर्ष पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं. 2000 साल पहले अयोध्या (उत्तर प्रदेश, भारत) की राजकुमारी सुरीरत्ना और कोरिया के राजा किम सुरो की कहानी हमारी साझा विरासत है. आज भारत में के-पॉप और के-ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं. उसी तरह कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और सांस्कृतिक की पहचान बढ़ रही है.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं. इस सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए हम 2028 में ‘भारत-साउथ कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल’ आयोजित करेंगे.’

पीएम ने राजकुमारी सुरीरत्ना और राजा किम सुरो की साझा सांस्कृतिक विरासत का भी ज़िक्र किया. कोरियाई परंपरा के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि राजकुमारी सुरिरत्ना अयोध्या से कोरिया गई थीं, जहां उन्होंने लगभग 42 ईस्वी में गया साम्राज्य के संस्थापक राजा किम सुरो से विवाह किया था.

कोरिया में उन्हें रानी हेओ ह्वांग-ओक के नाम से जाना जाता है, और कहा जाता है कि उनके मिलन से एक महत्वपूर्ण शाही वंश की स्थापना हुई थी. हालांकि, इस कहानी को ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित होने के बजाय अधिक पौराणिक माना जाता है.

बता दें, 2000 के दशक की शुरुआत में के-पॉप और कोरियन ड्रामा उतने पॉपुलर नहीं थे, जितने आज हैं. समय के साथ, इनकी पॉपुलैरिटी पूरे विश्व में बढ़ गई है, खासकर भारत में. बीटीएस जैसे ग्रुप, जिसमें जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी, आरएम और जुंगकुक जैसे सिंगर शामिल हैं, एक बहुत बड़ा ग्लोबल फैनबेस बनाया है, जिसे आर्मी के नाम से जाना जाता है. आज, के-पॉप और के-ड्रामा का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अलग-अलग देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बना रहा है.

Read more

Local News