लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने दुनिया भर में अपनी फ़्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान, Mercedes-Benz EQS का फ़ेसलिफ़्टेड मॉडल पेश कर दिया है. इस नए मॉडल में कई बड़े अपडेट किए गए हैं. इस नई लग्ज़री EV की WLTP रेंज 926 km तक होने का दावा किया गया है.
यह रेंज इसे अभी बाजार में उपलब्ध सबसे ज़्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाती है. बेहतर रेंज के अलावा, इस अपडेटेड मॉडल में नया 800V चार्जिंग आर्किटेक्चर, बदले हुए बैटरी विकल्प, अपडेटेड स्टाइलिंग और ज़्यादा एडवांस्ड केबिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
Mercedes-Benz EQS Facelift का पावरट्रेन
इस अपडेट के साथ, Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट में एक नई 800V टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी बैटरी की क्षमता और रेंज को बढ़ाती है. हालांकि Mercedes-Benz EQS के लिए रेंज और प्लेटफॉर्म कभी भी चिंता का विषय नहीं रहे, लेकिन ग्लोबल मार्केट में Tesla Model S और अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसकी 400V टेक्नोलॉजी पहले से ही पुरानी हो चुकी थी.
इस फेसलिफ्ट वर्जन के साथ, Mercedes-Benz EQS अब इस कार की रेंज 926 km तक हो गई है, जिससे यह सबसे ज़्यादा रेंज देने वाली सेडान में से एक बन गई है. Mercedes-Benz ने इस कार में 122 kWh तक के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जबकि इसके कुछ निचले ट्रिम्स में 112 kWh की बैटरी मिलती है.

यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kW तक की DC फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे आदर्श स्थितियों में सिर्फ़ 10 मिनट में लगभग 320 km की रेंज मिल सकती है. एक और अहम अपग्रेड इसके पिछले एक्सल पर लगा टू-स्पीड गियरबॉक्स है, जो कम स्पीड पर एक्सीलरेशन और ज़्यादा स्पीड पर एफिशिएंसी, दोनों को बेहतर बनाता है.
कार में मिलने वाला रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम को भी बढ़ाकर 385 kW कर दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग के दौरान ज़्यादा एनर्जी रिकवर करने में मदद मिलती है. यह सिस्टम असल दुनिया में ड्राइविंग की एफिशिएंसी बेहतर होती है.
Mercedes-Benz EQS Facelift का एक्सटीरियर और डिजाइन
पिछली जनरेशन Mercedes-Benz EQS के ‘नॉन-मर्सिडीज़’ जैसे लुक को ठीक करते हुए, Mercedes-Benz EQS फेसलिफ़्ट अब आखिरकार कंपनी की नई डिज़ाइन दिशा के साथ ज़्यादा मेल खाती नज़र आती है. इसमें एक बदला हुआ फ्रंट फ़ेसिया दिया गया है, जिसमें एक बड़ी फ़ॉक्स ग्रिल और एक साफ़-सुथरा, नया बोनट मिलता है.
यह कार सड़क पर एक मज़बूत मौजूदगी देती है, वहीं Mercedes स्टार के साथ आने वाली नई DRLs इसे एक ज़्यादा शार्प और प्रीमियम लुक देती हैं. इससे भी ज़्यादा अहम बात यह है कि इसका अपग्रेडेड डिजिटल लाइट सेटअप न सिर्फ़ रोशनी को काफ़ी बेहतर बनाता है, बल्कि 50 प्रतिशत कम पावर की खपत के साथ यह एक सार्थक अपग्रेड भी लगता है.

Mercedes-Benz EQS Facelift का इंटीरियर और फीचर्स
इसके इंटीरियर की बात करें तो नई Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट में वही विशाल MBUX हाइपरस्क्रीन को दिया गया है, जिसमें एक ही ग्लास पैनल के नीचे तीन डिस्प्ले लगाए गए हैं. यह अब कंपनी के लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलता है, जो तेज़ रिस्पॉन्स, OTA अपडेट और ज़्यादा स्मार्ट AI-बेस्ड वॉइस सपोर्ट देता है.
Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट के फीचर्स पर नजर डालें तो, इस कार में पीछे की तरफ 13.1-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन, आगे की सीटों के लिए हीटेड सीटबेल्ट, अपग्रेड किया गया पार्किंग असिस्ट, क्लाउड-बेस्ड प्रेडिक्टिव एयर सस्पेंशन और भी कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.
इसके अलावा, Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट में अब एक ऑप्शनल ‘स्टियर-बाय-वायर’ सिस्टम भी दिया गया है. आसान शब्दों में कहें तो, यह Mercedes-Benz EQS को चलाने में कहीं ज़्यादा आसान और मॉडर्न बनाता है. इस कार में पारंपरिक गोल स्टीयरिंग व्हील के बजाय, ‘योक-स्टाइल’ सेटअप का इस्तेमाल किया गया है.
यह स्टीयरिंग इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल होता है, इसलिए मोड़ लेते समय, पार्किंग करते समय या U-टर्न लेते समय आपको इसे ज़्यादा घुमाने की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसका मतलब है कि हाथों की छोटी-छोटी हरकतों से ही गाड़ी की दिशा तेज़ी से बदल जाती है, जिससे गाड़ी को मोड़ना ज़्यादा आसान और सटीक हो जाता है, और साथ ही गाड़ी चलाने का एक्सपीरिएंस भी काफी स्वाभाविक बना रहता है.

कार में मिलने वाला एक और बड़ा फ़ायदा, इसमें बेहतर रियर-व्हील स्टीयरिंग है. ‘स्टीयर-बाय-वायर’ सेटअप की वजह से, इसके पिछले व्हील अब 4.5 डिग्री के बजाय 10 डिग्री तक मुड़ सकते हैं, जिससे गाड़ी को चलाने में काफ़ी आसानी होगी. भले ही खरीदार ‘स्टीयर-बाय-वायर’ का विकल्प न चुनें, फिर भी Mercedes-Benz पहले की तरह ही, 10-डिग्री रियर स्टीयरिंग अपग्रेड अलग से देती है.


