Sunday, April 12, 2026

गर्मी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कम पैसे में यात्री कर सकते हैं एसी-3 का सफर

Share

भोपाल: यदि आप ट्रेन से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. ट्रेन में अपेक्षाकृत कम किराए में अब ठंडी हवा लेते हुए यात्रा कर सकते हैं. गर्मियांं में यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए रेलवे ट्रेनों में एसी-थ्री टियर कोच को हटाकर उसके स्थान पर एसी थ्री क्लॉस इकोनॉमी कोच को जोड़ने जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 14 ट्रेनों में कोच संरचना में बदलाव कर यह सुविधा 15 जून से दी जाएगी. इसमें से 10 ट्रेनें भोपाल मंडल से चलेंगी.

15 जून से इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

भोपाल मंडल से शुरू होने वाले 10 ट्रेनों में यह सुविधा 15 जून से मिलने जा रही है. रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इससे यात्रियों को अधिक किफायती एसी यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इसके तहत गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 15 जून से मिलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 16 जून 2026 से मिलेगी. गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 17 जून 2026 से मिलेगी.

RAIL PASSENGERS RELIEF FROM HEAT

गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन- रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 20 जून 2026 से मिलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के लिए यह सुविधा 20 जून 2026 से प्राप्त होगी. गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली- भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 23 जून 2026 से प्राप्त होगी. गाड़ी संख्या 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 21 जून 2026 से मिलेगी.

BHOPAL MANDAL TRAINS AC COACHES

गाड़ी संख्या 11634 चोपन- भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा 22 जून 2026 से मिलेगी. गाड़ी संख्या 11631 भोपाल- धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से यह सुविधा प्राप्त होगी. गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 24 जून 2026 से यह सुविधा प्राप्त होगी. इससे यात्रियों को थर्ड एसी में यात्रा करने पर टिकट थोड़े कम दाम पर मिल सकेगा. भोपाल मंडल के अधिकारी नवल अग्रवाल के मुताबिक इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

क्या होता है दोनों में अंतर

रेलवे थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में मामूली अंतर होता है. दोनों कोचो में किराया, सीटों की संख्या और सुविधाओं में अंतर होता है. एसी थ्री इकोनॉमी कोच में अपेक्षाकृत सीटों की संख्या ज्यादा होती है. इस कोच में 83 सीटें होती है, जबकि एसी थ्री में करीबन 72 सीटें होती है. एसी-3 में हर सीट पर एसी डक, रीडिंग लाइट, चार्जिंग प्वाइंटर और बेहतर टॉयलेट होती है. इसके अलावा इसी सीटें भी थोड़ी ज्यादा चौड़ी होती हैं. एसी-3 और एसी इकॉनामी के किराए में करीबन 8 फीसदी तक का अंतर होता है.

Read more

Local News