Tuesday, April 7, 2026

IPL 2026 में आज मुंबई इंडियन का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में आज (7 अप्रैल) 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

राजस्थान ने इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की और अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल करके अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स पर एक शानदार जीत के साथ शुरुआत की और बाद में अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ छह रनों की करीबी जीत हासिल की.

वहीं, मुंबई इंडियंस शुरुआत तो शानदार रही, जब उन्होंने केकेआर को अपने पहले मैच में मात दी, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा. जिसकी वजह से वो अंक तालिका में छठे नंबर पर हैं.

जसप्रीत बुमराह vs वैभव सूर्यवंशी
आज के मैच में सबकी नजरें भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. क्योंकि दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने होंगे. इसलिए वैभव की कड़ी परीक्षा भी होगी. अगर वैभव इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो फिर उनका टीम इंडिया के लिए दरवाजा लगभग खुल जाएगा.

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी शामिल है. इसके अलावा, कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल मिडिल ऑर्डर में सहारा देते हैं. उनके तेज गेंदबाज, जिनकी अगुवाई जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर कर रहे हैं, ने भी नई गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. कुल मिलाकर राजस्थान के पास एक संतुलित टीम है. जो किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है. हालांकि पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया था और वे 9वें स्थान पर रहे थे.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस
इस सीजन मुंबई की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है. इस टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो टी20 वर्ल्ड कप खेलकर आ रहे हैं. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, हार्दिक और नमन धीर जैसे खिलाड़ी हैं जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सेंटनर और अल्लाह गफनजार जैसे बड़े नाम हैं. उम्मीद है कि कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग-11 में लौटेंगे. पिछले मैच में वो बीमार होने की वजह से नहीं खेल सकेंगे.

कागज़ पर, दोनों टीमें बराबर की टक्कर की लगती हैं, जिससे गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार हो गया है. जहां राजस्थान अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने और शुरुआती दावेदार के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखेगी, वहीं मुंबई फिर से एकजुट होकर अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए बेताब होगी.

RR vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
लीग में मुंबई की ऐतिहासिक सफलता के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी बढ़त ज्यादा नहीं है. अब तक दोनों टीमों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 16 मैच में जीत मिली है, जबकि राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं. 2021 से मुंबई ने 8 में से 5 मैचों में राजस्थान को हराया है.

RR vs MI: संभावित-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे.

राजस्थन रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई.

RR vs MI: दोनों टीमों के स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इज़हार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.

Read more

Local News