दुमका: बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने अपने सहयोगियों के साथ बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया. उन्होंने समर्थकों के साथ बाबा फौजदारी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके साथ ही जन कल्याण के लिए उन्होंने वैदिक आरती भी की.
मंत्री रमा निषाद ने पंडा पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से बाबा एवं पार्वती मंदिर, बगलामुखी सहित मंदिर परिसर स्थित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंत्री जनकल्याण के लिए भगवान से दुआ मांगी.
पूजा अर्चना के बाद मंत्री रमा निषाद ने बताया कि बाबा फौजदारी एवं जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. बिहार और सभी भारत वासियों के लिए बाबा बासुकीनाथ से कल्याण की कामना की. जरमुंडी थाना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंत्री रामा निषाद को पूजा कराई. मौके पर मंदिर प्रभारी कुंदन भगत, डीएसपी श्यामानंद मंडल, गार्ड कुंदन कुमार और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
मंत्री रमा निषाद के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कर रखी थी.


