Sunday, March 15, 2026

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.

Share

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद के मैदान पर पांड्या ने जिस तरह से जीत का जश्न मनाया था. अब इसे लेकर एक कानूनी समस्या खड़ी हो गई है. दरअसल महाराष्ट्रा के शहर पुणे में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए केस दर्ज करने की मांग की गई है.

क्या है पूरा मामला, किसने की शिकयात?
रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था. जीत के जोश में हार्दिक पांड्या ने अपने पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लपेटकर जश्न मनाया. पुणे के एक वकील वाजिद खान ने इस पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि हार्दिक की पीठ पर राष्ट्रीय झंडा बंधा हुआ था और वह लेटे हुए थे. जिससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को नुकसान पहुंचा है.

पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने माना है कि उन्हें शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक कोई फॉर्मल FIR दर्ज नहीं की गई है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि यह विवाद किस तरफ जा रहा है, क्योंकि देश के गर्व और खिलाड़ियों के जुनून के बीच का बारीक फर्क अब सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बन गया है.

जीत के बाद पांड्या ने क्या कहा?
एक तरफ जहां विवाद था, वहीं हार्दिक ने जीत को पर्सनल अचीवमेंट बताया. उन्होंने कहा, “2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद, मैंने खुद से वादा किया था कि मैं आने वाले हर टूर्नामेंट में इंडिया को जिताऊंगा. मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है.”

पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस
पांड्या ने T20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है. उन्होंने 160.74 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए और 9 विकेट लिए, जिससे दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक के तौर पर उनका नाम पक्का हो गया. उनके बेस्ट परफॉर्मेंस में जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 गेंदों पर 50 रन की धुआंधार पारी शामिल है, जिससे टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर में से एक बनाया.

तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना इंडिया
इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में अपनी जबरदस्त बैटिंग से सबको चौंका दिया. संजू सैमसन के जबरदस्त 89 रन और अभिषेक शर्मा के 52 रन की मदद से भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया. 256 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए, और पूरी टीम 159 पर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह के चार विकेट और अक्षर पटेल के तीन विकेट ने कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. आखिर में भारत ने 96 रन से मैच जीतकर इतिहास रच दिया. जो उनका 2007, 2024 के बाद 2026 में तीसरा खिताब है.

Read more

Local News