Saturday, March 7, 2026

जामताड़ा में मानव तस्करी के मामले को लेकर कार्रवाई हुई है.

Share

जामताड़ा: मानव तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. जिसमें आरपीएफ के द्वारा पांच नाबालिगों को बरामद किया गया है. जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

शुक्रवार 6 मार्च को जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर जसीडीह बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन संख्या 22306 नंबर गाड़ी से बेंगलुरु जा रहे थे, 5 बच्चों को आरपीएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बरामद किया. सभी बच्चे जसीडीह स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे ऐसा बताया जाता है कि सभी नाबालिग को मजदूरी कराने के लिए ट्रेन से ले जाया जा रहा था. जिसकी सूचना पाकर आरपीएफ टीम ने यह कार्रवाई की.

गोड्डा और दुमका जिला के सभी बच्चे

जामताड़ा रेलवे स्टेशन से बरामद बच्चे गोड्डा और दुमका जिला के रहने वाले बताए गए हैं. चार नाबालिग गोड्डा के पथरगामा बेलसर का रहने वाला बताया गया है. जबकि एक बच्चा दुमका मधुवन तालझारी का रहने वाला बताया गया है.

20 से 25 की संख्या में नाबालिग के बेंगलुरु जाने की थी सूचना

मधुपुर आश्रय नाम के संस्था को इसकी जानकारी मिली और जिसके द्वारा आरपीएफ को यह सूचना दी गई कि जसीडीह बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन से 20 से 25 की संख्या में नाबालिग को मजदूरी के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है. जिसके आधार पर आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर जैसे ट्रेन पहुंची आरपीएफ की टीम ने रेस्क्यू कर पांच नाबालिग को बरामद करने में सफल रही.

सीडब्ल्यूसी ने बरामद सभी बच्चों को भेजा बाल गृह

सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जामताड़ा के सुपुर्द कर दिया गया. जहां से वेलफेयर कमेटी ने कार्रवाई करते हुए बरामद पांचों बच्चों को बाल गृह भेज दिया है. जहां बच्चे निगरानी में रहेंगे और आवश्यक जांच पड़ताल कार्रवाई के बाद उनके अभिभावक को हवाले कर दिया जाएगा.

क्या कहते हैं CWC के अधिकारी

जामताड़ा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम द्वारा ट्रेन संख्या 22306 जसीडीह बेंगलुरु से साप्ताहिक ट्रेन से पांच नाबालिग को रेस्क्यू कर बरामद किया गया, जो मजदूरी के लिए ले जाया जा रहे थे. आरपीएफ के टीम द्वारा पांचों बच्चों को लाया गया, उन्हें कार्रवाई करते हुए बालगृह भेजा जा रहा है. अधिकारी विमलेंदु विश्वास ने बताया कि किसके द्वारा ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी नहीं है लेकिन पूरी जांच पड़ताल करवाई करने के बाद ही उनके अभिभावक को हवाले किया जाएगा.

फिलहाल पांचों नाबालिग को किसके द्वारा बेंगलुरु में किस काम के लिए ले जाया जा रहा था इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. जिसकी जांच पड़ताल और छानबीन की जा रही है. बता दें कि संथाल परगना से काफी संख्या में नाबालिग एवं बेरोजगार मजदूरी के लिए बेंगलुरु और अन्य जगह जाते हैं.

Read more

Local News