टेक दिग्गज Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए अपने लेटेस्ट Google Pixel 10a को भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है. यह हैंडसेट देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है, और अगले महीने इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी.
कंपनी ने Google Pixel 10a को कुल चार कलर ऑप्शन में पेश किया है. नए Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी मिलती है. बड़ी टेक कंपनी का कहना है कि Google Pixel 10a में एल्युमिनियम फ्रेम लगाया गया है, और इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है.
Google Pixel 10a की कीमत
भारतीय बाजार में नए Google Pixel 10a की कीमत की बात करें तो इसे सिर्फ 8GB + 256GB RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उतारा गया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. इंट्रोडक्टरी ऑफ़र के तहत, कंपनी कुछ चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक, 24 महीने तक का बिना ब्याज़ वाला EMI ऑप्शन और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है. यह फ़ोन Google Pixel अपग्रेड प्रोग्राम का भी हिस्सा है.
यह नया स्मार्टफोन भारत में रात 9pm IST पर फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा. Google Pixel 10a देश में 6 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नया Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है, और टेक कंपनी का कहना है कि इसे सात साल के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. Google Pixel 10a में 6.3-इंच (1,080×2,424 पिक्सल) का Actua (pOLED) डिस्प्ले लगाया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आती है, और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है, और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
Google Pixel 10a में कंपनी का अपना Tensor G4 चिपसेट (जो पिछले साल के मॉडल में भी था) और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर है. इस हैंडसेट में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है. फोन को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो, Google Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 25mm फोकल लेंथ, 1/2.0-इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल (f/1.7) का प्राइमरी शूटर मिलता है. इसके साथ ही 120-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू वाला 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 1/3.1-इंच का सेंसर दिया गया है. Google Pixel 10a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा भी लगाया गया है.
बैटरी पर नजर डालें तो नए Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी मिलती है. यह स्मार्टफोन 30W वायर्ड और 10W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के तौर पर इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 6, NFC, एक USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS का भी सपोर्ट मिलता है.
ऑनबोर्ड सेंसर की बात करें तो स्मार्टफोन में एक जायरोस्कोप, एक ई-कंपास, एक बैरोमीटर, एक जियोमैग्नेटिक सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. इसका साइज़ 153.9x73x9mm है और वज़न लगभग 183g है.


