Monday, March 16, 2026

Google Pixel 10a 18 फरवरी को लॉन्च होगा.

Share

 गूगल ने बीते बुधवार यानी 4 फरवरी 2025 को अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. गूगल का इस मिड-रेंज स्मार्टफोन का इंतजार पिक्सल फोन लवर्स काफी वक्त से कर रहे हैं, लेकिन अब यह फोन इसी महीने में लॉन्च होने वाला है.

गूगल के मुताबिक, Google Pixel 10a को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन गूगल ने एक खास लॉन्च ऑफर की जानकारी जरूर दी है. Google Store के जो यूज़र्स 13 फरवरी दोपहर 1.29 बजे (IST) तक Pixel 10a से जुड़ी जानकारी के लिए साइन-अप करेंगे, उन्हें एक एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा. यह ऑफर Pixel 10a खरीदते समय इस्तेमाल किया जा सकेगा और भविष्य की किसी खरीदारी पर फायदा देगा.

डिजाइन में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव

डिज़ाइन की बात करें तो Pixel 10a में वही लुक देखने को मिलेगा, जो Pixel 9a में था. इसके पीछे की तरफ हॉरिज़ॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. बैक पैनल के बीच में गूगल की ब्रांडिंग नज़र आती है.

  • https://www.youtube.com/embed/HIkj4yz2t_E

फोन के फ्रंट में चारों तरफ थिक बेजल्स दिए गए हैं और सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-अलाइन पंच-होल कटआउट मौजूद है. गूगल ने टीज़र में Pixel 10a को ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया है, जो Pixel 9a के Iris कलर से मिलता-जुलता है.

फीचर्स और AI पर खास फोकस

हालांकि, Google ने Pixel 10a के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इसमें बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा. गूगल का दावा है कि यह अब तक का सबसे मजबूत Pixel A-Series फोन होगा, जिससे बेहतर डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है. Pixel 10a में भी Gemini AI इन-बिल्ट असिस्टेंट के तौर पर मिलेगा.

स्टोरेज, कलर ऑप्शन और संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10a को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन Berry, Fog, Lavender और Obsidian जैसे कलर ऑप्शंस में आ सकता है. यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत EUR 549 (लगभग 58,000 रुपये) बताई जा रही है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 649 (करीब 69,000 रुपये) हो सकती है.

Read more

Local News