Wednesday, March 25, 2026

बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Share

बॉर्डर 2 आज अपनी रिलीज का दूसरा हफ्ता पूरा करने जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और यह अभी तक जारी है. बॉर्डर 2 बीती 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी और शानदार ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए थे. अब सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई से कई फिल्मों को पछाड़ कर सबसे कमाऊ इंडियन फिल्मों की लिस्ट में खुद को ऊपर खिसका लिया है. चलिए जानते हैं. फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है और इन 13 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13

बॉर्डर 2 की घरेलू कमाई में 13वें दिन थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 4.88 करोड़ रुपये कमाए. 12वें दिन कमाई में हल्का उछाल देखा गया था. फिल्म ने 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, बॉर्डर 2 ने 11वें दिन भारत में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म ने बीते रविवार 24.22 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का 13 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 319.98 करोड़ रुपये हो चुका है और फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये को क्रॉस कर चुका है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 411 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

बॉर्डर 2 डे वाइज कमाई

बॉर्डर 2कमाई (भारत में)
डे 132.10 करोड़ रुपये
डे 240.59 करोड़ रुपये
डे 357.20 करोड़ रुपये
डे 463.59 करोड़ रुपये
डे 523.31 करोड़ रुपये
डे 615.04 करोड़ रुपये
डे 713.14 करोड़ रुपये
डे 812.53 करोड़ रुपये
डे 920.17 करोड़ रुपये
डे 1024.22 करोड़ रुपये
डे 116.52 करोड़ रुपये
डे 126.69 करोड़ रुपये
कुल315.10 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉर्डर 2 ने भारत में 375.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और भारत में सबसे कमाऊ 50 फिल्मों की लिस्ट में वह 30वें नंबर पर है. इसमें उसने धूम 3, कांतारा, टाइगर 3, देवरा पार्ट 1, आदिपुरुष, कूली और साहो जैसे बडे़ स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, बॉर्डर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 411.76 करोड़ रुपये हो गया है और फिल्म 40वें नंबर पर है. इस लिस्ट में फिल्म ने कांतारा, 3 इडियट्स, चेन्नई एक्सप्रेस, कृष 3, आदिपुरुष, सिंघम अगेन का पीछे छोड़ दिया है.

बता दें, हाल ही में, बॉर्डर 3 का भी ऐलान किया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी थी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.

Read more

Local News