Monday, March 16, 2026

मंगलवार को वैशाली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें दो से दस घंटे लेट चलीं। वहीं जंक्शन होकर गुजरने वाली करीब आठ ट्रेनें निरस्त रही। 

Share

सिवान जंक्शन पर ठंड के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार को वैशाली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें 2 से 15 घंटे तक विलंबित रहीं। इसके अतिरिक्त, सिवान से गुजरने वाली 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्री लगातार ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर जा रहे थे।

सिवान। ठंड की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ट्रेनों की देरी से चलने के कारण यात्रा शुरू करने और समाप्त करने वाले यात्रियों को जंक्शन पर ठंड में घंटों ठिठुरना पड़ रहा है।

मंगलवार को वैशाली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें दो से दस घंटे लेट चलीं। वहीं जंक्शन होकर गुजरने वाली करीब आठ ट्रेनें निरस्त रही। 

सिवान जंक्शन – ट्रेनों का विलंब अपडेट

मंगलवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें काफी देरी से सिवान पहुंचीं

ट्रेन संख्या / नामविलंब
02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन हमसफर स्पेशल15 घंटे 10 मिनट
15566 वैशाली एक्सप्रेस7 घंटे 30 मिनट
15708 अमरापाली एक्सप्रेस5 घंटे 10 मिनट
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन हमसफर स्पेशल3 घंटे 40 मिनट
02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन हमसफर स्पेशल6 घंटे 50 मिनट
13020 बाघ एक्सप्रेस1 घंटा
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन हमसफर स्पेशल2 घंटे 58 मिनट
13019 बाघ एक्सप्रेस2 घंटे
15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस1 घंटा 50 मिनट
15909 अवध असम एक्सप्रेस1 घंटा 40 मिनट
15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस (अनारक्षित)3 घंटे 30 मिनट
55038 थावे-सिवान पैसेंजर1 घंटा
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस2 घंटे 10 मिनट
12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस1 घंटा 53 मिनट

अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चलीं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन या ऐप से नवीनतम स्थिति की पुष्टि करें। 

ट्रेन संख्या / नामस्थिति
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेसनिरस्त
14617 जन सेवा एक्सप्रेस (अनारक्षित)निरस्त
15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेसनिरस्त
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद बिहार एक्सप्रेसनिरस्त
55042 गोरखपुर-सिवान पैसेंजरनिरस्त
55122 सिवान-समस्तीपुर पैसेंजरनिरस्त
15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेसनिरस्त
55121 समस्तीपुर-सिवान पैसेंजरनिरस्त

यात्रियों को भारी असुविधा • वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी के लिए रेलवे से संपर्क करें

पैसेंजर के निरस्त रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। इससे ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। यात्री बार-बार अपनी-अपनी ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ काउंटर जा रहे थे और अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। वहीं कई यात्री अपनी मोबाइल से ट्रेनों की जानकारी हासिल कर रहे थे।

Read more

Local News