Sunday, April 26, 2026

सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सफल जीविका लाभार्थियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

Share

सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सफल जीविका लाभार्थियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। 15 फरवरी से पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसके बाद नए वित्तीय वर्ष में 2-2 लाख रुपये का अनुदान बांटा जाएगा। डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपये मिले थे। अब सफल महिलाओं को व्यवसाय मॉडल और वित्तीय लेखा-जोखा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें यह राशि मिलेगी।

पटना। सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सफल लाभार्थियों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके बाद जीविका समूह के माध्यम से शीघ्र ही जिलेवार प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की जा रही है। 

प्रयास है कि 15 फरवरी से पहले चरण के प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में चिह्नित लाभार्थियों में दो-दो लाख रुपये का अनुदान बांट दिया जाए। इससे पहले छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जीविका दीदियों को सफल व्यवसाय का मॉडल भी दिखाया जाएगा।

डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार

विदित हो कि अभी तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को सरकार ने 10-10 हजार रुपये की राशि स्वरोजगार के लिए दी गई है। इसमें सफल महिलाओं की स्क्रूटनी के बाद उन्हें दो-दो लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इसकी घोषणा इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से कर चुके हैं।

प्रशिक्षण की तैयारी शुरू

उद्यमिता को लेकर सजग एवं प्रयासरत जीविका के विभिन्न व्यवसाय से संबंधित सफल माडल भी दिखाए जाएंगे। साथ ही वित्तीय लेखा-जोखा कैसे लिखा जाना है, इसके गुर भी सिखाने की पहल की जा रही है। 

इसको लेकर मानक संचालन प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी गई है। अब इसी के अनुरूप जीविका दीदियों के व्यवसाय का आकलन होगा। इसके उपरांत दो-दो लाख रुपये की राशि चरणवार देने का प्रावधान किया गया है।

Read more

Local News