Monday, March 16, 2026

बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा, मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

Share

बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि पटना समेत अन्य क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहेगा। 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बक्सर, भोजपुर सहित कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना। राज्य के ज्यादातर भागों में कोहरे और ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जबकि, पटना सहित अन्य भागों में हल्के कोहरा छाए रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी को राज्य के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 

भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान

शनिवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से 12.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

सबसे कम दृश्यता छह सौ मीटर भागलपुर में दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

बर्फीली हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव

शनिवार को बक्सर, छपरा, डेहरी, औरंगाबाद, गयाजी, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में बर्फीली हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना22.012.2
गयाजी21.88.9
भागलपुर23.38.8
मुजफ्फरपुर20.010.6

Read more

Local News