Saturday, May 2, 2026

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 51 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Share

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 51 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता और उपसचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के अपर समाहर्ता और एसडीओ भी बदले गए हैं, जिससे विभिन्न विभागों और जिलों में नई नियुक्तियां हुई हैं।

पटना। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासन‍िक सेवा के अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता एवं उपसचिव स्‍तर के 51 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 

सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के अपर समाहर्ता एवं एसडीओ बदल दिए गए हैं। मृणायक दास को स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 

तारानंद महतो वियोगी कला एवं संस्‍कृत‍ि व‍िभाग में अपर सचिव के पद पर भेजे गए हैं। कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्‍त अधिकारी बनाया गया है। 

पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे अमरेश कुमार अमर अब महानिदेशक सह मुख्‍य जांच आयुक्‍त कार्यालय में संयुक्‍त सचिव बनाए गए हैं। आलोक कुमार, राज वर्धन व दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उप सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

मो अतहर सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी तो प्रभात चंद्र नालंदा के बंदोबस्‍त पदाधिकारी बनाए गए हैं। अशोक कुमार गुप्‍ता को बिहार राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्‍त सचिव के पद पर भेजा गया है।

बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी व जन्‍मेजय शुक्‍ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (व‍िभागीय जांच) बनाया गया है। 

मो. शिबगतुल्‍लाह को पूर्वी चंपारण का एडीएम व‍िभागीय जांच, अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम बनाया गया है। 

सुरेश प्रसाद बिहार राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग में उप सचिव बनाए गए हैं। सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग का सदस्‍य सचिव बनाया गया है। 

इष्‍टदेव महादेव अब टेकारी (गया) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तो मैत्री को हाजीपुर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। 

आलोक चंद्र चौधरी अब नालंदा के वरीय उप समाहर्ता होंगे तो अमित कुमार कृष‍ि व‍िभाग में संयुक्‍त सचिव पद पर भेजे गए हैं। ब्रजक‍िशोर लाल को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

नवीन कुमार अब रोहतास के बंदोबस्‍त पदाधिकारी होंगे। हेमंत कुमार सिंह युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं। 

राकेश कुमार को समाज कल्‍याण विभाग में ओएसडी, अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण का जिला भू अर्जन पदाध‍िकारी एवं आशुतोष रंजन को बिहार विकास म‍िशन में उप मिशन निदेशक के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। ये सभी पदाधिकारी अभी पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में थे। 

Read more

Local News