बिहार राज्य सहकारी बैंक और इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य राज्य में कार्यरत कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान करना है। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक को IRDAI से कॉर्पोरेट एजेंट का निबंधन मिला है, जिससे अब वे सीधे ग्राहकों और किसानों को बीमा उत्पाद उपलब्ध करा सकेंगे।
पटना। राज्य में कार्यरत कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए मंगलवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक और इफको एंड टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बीच एमओयू हुआ।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है।
बिहार राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण से कारपोरेट एजेंट के रूप में कंपोजिट निबंधन प्राप्त किया है।
अब बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न बीमा कंपनी के उत्पाद सीधे ग्राहकों एवं आम जन को उपलब्ध करवाएगी। इस लाभ अब किसान भी अपने नजदीकी सहकारी बैंक के शाखा से ले सकते हैं।
कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक श्रीचंद्र नारायण, इफ्को के उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता, विधायक जितेन्द्र कुमार, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।


