भागलपुर में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार मंडल निर्वाचित हुए। उनका चयन लॉटरी के माध्यम से हुआ, जिसमें टुनटुन कुमार को निराशा हाथ लगी। यह फैसला जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपिन कुमार मंडल के अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।
भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। विपिन मंडल की जीत हुई है। वह जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
दरअसल, बिपिन मंडल का मुकाबला पूर्व अध्यक्ष टुनटुन साह के साथ था। दोनों को अध्यक्ष के चुनाव में 15-15 मत मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए फैसला हुआ। पर्ची में बिपिन मंडल का नाम आया और वह चुनाव जीत गए।
जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने विधायक बनने के बाद 27 नवंबर को त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।


