बिहार में रविवार को पटना समेत 17 जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस एवं 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। Bihar Weather Today पर भी मौसम विभाग ने जानकारी दी ह
पटना। राजधानी सहित सभी जिलों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। रविवार को डेहरी, मधेपुरा एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 29.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सभी भागों में कोहरे का प्रभाव रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा।
पछुआ के कारण मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में विशेष बदलाव की संभावना (Weather Forecast नहीं है। रविवार को पटना सहित 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस एवं 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को कनकनी से राहत मिली। गया, सबौर, औरंगाबाद, राजगीर, सहरसा के अगवानपुर, किशनगंज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर के साथ सबसे कम दृश्यता गया में दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| पटना | 25.0 | 14.0 |
| गया | 24.8 | 9.0 |
| भागलपुर | 25.8 | 12.4 |
| मुजफ्फरपुर | 24.6 | 13.8 |


