Monday, May 4, 2026

बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई प्रमंडलों के कमिश्नर बदल दिए हैं।

Share

बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई प्रमंडलों के कमिश्नर बदल दिए हैं। DM के बाद अब प्रमंडलीय आयुक्तों की पोस्टिंग की गई है। इसके साथ ही BPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार ने सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।

 पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। सारण, दरभंगा व भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त बदले गए हैं।

नवगठित तीनों महकमे में अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। विभाग का अतिर‍िक्‍त प्रभार संभाल रहे मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव शिक्षा विभाग के सभी दाय‍ित्‍वों से मुक्‍तों कर दिए गए हैं। 

वहीं दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गयी है।

वहीं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को सिविल विमानन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वे बिहार चिक‍ित्‍सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

बिप्रसे के अधिकारियों का स्‍थानांतरण

बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का भी स्‍थानांतरण किया गया है। इनमें दो पदाधिकारी दिल्‍ली के लिए विरमित किए गए हैं। वैशाली जिले के महनार की भूमि सुधार उपसमाहर्ता मेघा कश्‍यप को नई दिल्‍ली नगरपालिका परिषद के अधीन संयुक्‍त निदेशक के पद पर योगदान के लिए व‍िरम‍ि‍त कर दिया गया है। 

बक्‍सर के बंदोबस्‍त पदाधिकारी सुनील कुमार को पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता का आप्‍त सच‍िव बनाया गया है। 

बिहार प्रशासन‍िक सेवा के अधिकारी संजय सिंह की सेवा दिल्‍ली नगर निगम को सौंप दी गई है। वे वहां एडिशनल डिप्‍टी कमिश्‍नर/ज्‍वाइंट एसेसर एवं कलेक्‍टर के पद पर प्रत‍िनियुक्‍त किए गए हैं। 

वित्‍त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्‍य कुमार झा को गृह विभाग में इसी पद पर पदस्‍थापित किया गया है। 

Read more

Local News