Wednesday, May 6, 2026

शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share

पटना सहित 20 जिलों में तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार में मौसम (Bihar Weather Today) सामान्य रहेगा, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। किसानों को मौसम के अनुसार फसलों की देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

पटना। बिहार का मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदेश में भागलपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में आठ सौ मीटर सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज हुआ। मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना24.913.0
गया24.69.2
भागलपुर24.510.3
मुजफ्फरपुर23.813.1

Read more

Local News