Monday, May 4, 2026

केंद्रीय मंत्री मांझी ने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर टिप्पणी…..

Share

केंद्रीय मंत्री मांझी ने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि विधानमंडल सत्र छोटा होने के बावजूद तेजस्वी विदेश गए। उन्‍होंने कहा कि वे गैरजिम्‍मेदार व्‍यक्‍त‍ि हैं। इधर केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने भी उनपर हमला बोला है

पटना।  सदन का सत्र छोड़ कर विदेश जाने के बाद से नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव लगातार निशाने पर हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उन्‍हें गैर जिम्‍मेदार व्‍यक्‍त‍ि ठहरा दिया है।

उन्‍होंने कहा-नेता प्रत‍िपक्ष गैर जिम्‍मेदार आदमी हैं। वे राजनीति‍ तो गैर करते हैं, लेकिन गैर जिम्‍मेदारी भरी बातें बोलते रहते हैं। किसी ने कहा कि वे शायद विदेश गए हैं। 

वैसे, मुझे यह नहीं पता। वैसे सत्र छोटा था, इसका महत्‍व समझते हुए अपनी उपस्‍थ‍ित‍ि दर्ज कराते तो अच्‍छा रहता। अब आगे के लिए तो कम से कम संभलें। 

18 को बना रहे थे कैब‍िनेट 

मांझी ने कहा क‍ि वे शर्म और लज्‍जा के कारण नहीं आ रहे हैं। चुनाव के पहले जितना पुआ पकवान बना रहे थे, सब परिणाम ने खत्‍म कर दिया। इस कारण लज्‍ज‍ित होकर वे सदन से गायब हुए हैं। 

केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने कहा कि वे तो 18 को कैबिनेट बना रहे थे। कौन मंत्री बनेंगे, किस आइएसस की पोस्‍ट‍िंग होगी, सब तय कर रहे थे। हाथ नोच रहा था। दरअसल इसे शर्म कहते हैं। मुंह दिखाने लायक नहीं रह गए हैं, इसलिए उन्‍होंने ऐसा किया है। 

हर जरूरत के समय गायब रहते हैं तेजस्‍वी 

इधर केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा कि सदन के साथ-साथ तेजस्‍वी यादव बिहार की राजनीति से भी गायब हो गए हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि वे जहां भी गए हों, लेकिन बिहार छोड़कर भागना दर्शाता है कि बिहार और बिहारवासियों के प्रत‍ि भी उनके मन में अलगाव हो गया है। 

बिहार की जनता सब देख रही है। कोरोना काल में भी बिहार छोड़कर चले गए थे। बाढ़ के समय भी ऐसा ही किया। अब सदन के सत्र के समय भी वही हाल।  मौके पर वे हमेशा बिहार से गायब हो जाते हैं। कभी दिल्‍ली तो कभी विदेश उनका ठिकाना रहता है।  

Read more

Local News