Friday, March 27, 2026

फिल्ममेकर वी. शांताराम की बायोपिक का ऑफिशियल अनाउंसमेंट ,फर्स्ट लुक जारी

Share

मशहूर फिल्ममेकर वी शांताराम पर एक बायोग्राफिकल फिल्म बनने जा रही है. फिल्म मेकर अभिजीत शिरीष देशपांडे ने आज, 1 दिसंबर को वी शांताराम की बायोग्राफिक का अनाउंस किया है, साथ फिल्म से लीड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक भी जारी किया है. जी हां फिल्म में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में होंगे.

सोमवार को वी शांताराम की बायोग्राफिक ड्रामा के मेकर्स ने फिल्म के आफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया. फिल्म का ऑफिशियल टाइटल ‘वी शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडिया सिनेमा’ है.

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिका में हैं. अनाउंसमेंट पोस्टर में सिद्धांत भारत के सबसे आइकॉनिक फिल्ममेकर्स में से एक वी. शांताराम के किरदार में नजर आ रहे हैं. सिद्धांत का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘भारतीय सिनेमा को नया रूप देने वाले बागी, ​​अब वहीं वापस आ गए हैं, जहां उन्हें होना चाहिए – बड़े पर्दे पर.’ इस बायोग्राफिकल ड्रामा को अभिजीत शिरीष देशपांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘सिद्धांत चतुर्वेदी, जाने-माने एक्टर-फिल्ममेकर वी शांताराम की खास जिंदगी को ‘वी शांताराम’ नाम की बायोग्राफिकल ड्रामा में बड़े पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘अभिजीत शिरीष देशपांडे की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह फिल्म दूर की सोचने रखने वाले फिल्ममेकर के शानदार सफर को दिखाएगी – साइलेंट जमाने से लेकर साउंड के आने तक, और आखिर में, कलर सिनेमा के जमाने तक. फिल्म को राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है.’

‘वी शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडिया सिनेमा’ को राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोरिंग रिवर्स प्रोडक्शंस ने पेश किया है. इसे राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है.

Read more

Local News