Saturday, April 18, 2026

हजारीबाग में 35 लाख की शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार – ILLEGAL LIQUOR IN HAZARIBAG

Share

हजारीबाग: जिले में पुलिस को बड़ी मात्रा में नकली शराब की खेप बरामद हुई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 35 लाख रुपए की अंग्रेजी अवैध शराब जब्त की है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी क्रिस्टोपाल हंस को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ये सफलता मिली है.

हजारीबाग के कटकमदाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी की. अभियान के तहत हरुदाग गांव, जो कटकमदाग थाना क्षेत्र में आता है, वहां से 9500 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. एसडीपीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा अवैध शराब के खिलाफ हुई इस कड़ी कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है. इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. शराब तस्कर राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे और अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे.

इस सर्च अभियान में पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार पेलावल थाना, पुलिस अपर निरीक्षक पंकज कुमार कटकमदाग थाना प्रभारी, पुलिस अपर निरीक्षक निशांत केरकेट्टा कटकमदाग थाना शामिल रहे.

Read more

Local News