भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल, जिनकी शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, ने अपनी शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी है क्योंकि स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. अब, ताजा खबरों के अनुसार, पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सबके बीच पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल ने सोमवार, 24 नवंबर को अपने भाई पलाश मुच्छल की क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी पोस्टपोन होने पर बात की और फैंस और मीडिया से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की.
इंडियन प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल ने हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से अपने भाई पलाश मुच्छल की क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली शादी को पोस्टपोन करने की एलान किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.
पलक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘स्मृति के पिता की सेहत की वजह से स्मृति और पलाश की शादी रोक दी गई है. हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव टाइम में परिवारों की प्राइवेसी का ध्यान रखें.’

- पलक का ये स्टेटमेंट तब आया है, जब स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ा सारा कंटेंट हटा दिया है, जिसमें प्रपोजल वीडियो और शादी की अनाउंसमेंट शामिल हैं. उनकी टीममेट्स जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयंका पाटिल ने भी अपने प्लेटफॉर्म से अनाउंसमेंट वीडियो डिलीट कर दिया है.
- स्मृति के पिता श्रीनिवास और उनके मंगेतर पलाश मुच्छल दोनों अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि पलाश को छुट्टी मिल गई है. शादी से जुड़े पोस्ट हटा दिए गए हैं, लेकिन स्मृति की पलाश के साथ कैजुअल तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर बनी हुई हैं.
स्मृति और पलाश रविवार, 23 नवंबर को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करने वाले थे. शादी आज शाम 4:30 बजे होनी थी, लेकिन फैमिली इमरजेंसी की वजह से इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है और नई तारीख के बारे में अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है.


