Thursday, May 7, 2026

 नालंदा के चिकसौरा थाना इलाके के कमरथू गांव में वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी हुई.

Share

नालंदा के चिकसौरा थाना इलाके के कमरथू गांव में वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी हुई. इस घटना में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना इलाके के कमरथू गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए. जानकारी मिली है कि वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. घायलों में चिकसौरा थाना इलाके के चंद्रिका प्रसाद एवं मुद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी (40) शामिल हैं.

घायलों का इलाज जारी

यह घटना रविवार रात करीब 10:00 बजे की है. इस घटना में दोनों घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में इलाज के दौरान उपस्थित परिजनों ने बताया कि जार्विस यादव एवं पिंटू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की गई है. दो पक्षों के बीच हुई इस गोलीबारी की घटना में सिरदुल देवी के गर्दन में गोली लगी है. वहीं चंद्रिका प्रसाद का सर फटा हुआ है. हालांकि गोली लगने की अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.  

Read more

Local News