Friday, March 27, 2026

साउथ सिनेमा की खूबसूरत हसीना साइबर बुलिंग की शिकार हुए – सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है.

Share

कई ऐसी मशहूर हस्तियां हैं, जो साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं. लेकिन कोई हस्ती साइबरबुलिंग का शिकार हुआ हो, इसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा. जी हां, साउथ सिनेमा की एक खूबसूरत एक्ट्रेस साइबरबुलिंग की शिकार हुई है. इसकी जानकारी होते ही एक्ट्रेस ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने अपने इस अनुभव को फैंस संग साझा किया है.

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई नहीं बल्कि ‘कार्तिकेय 2’ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन हैं. अनुपमा परमेश्वरन ने आज , 9 नवंबर की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड मॉर्निंग वाले कैप्शन के साथ एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह एक साइबरबुलिंग की शिकार हुईं.

अनुपमा ने अपने नोट में लिखा है, ‘कुछ दिन पहले, मैंने नोटिस किया कि एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मेरे, मेरे परिवार के बारे में बेहद अनुचित और झूठे कंटेंट सर्कुलेट कर रही थी, यहां तक कि मेरे दोस्तों और को-स्टार्स को भी टैग कर रही थी. इन पोस्ट में छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और निराधार आरोप शामिल थे. ऑनलाइन इस तरह के टारगेट हरासमेंट को देखना बेहद दुखद था.’

मामले पर की गई कार्रवाई पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब इसकी आगे जांच की गई तो पता चला कि उसी व्यक्ति ने मुझसे संबंधित हर पोस्ट पर दुर्भावनापूर्ण कंटेट पोस्ट करके और उस पर कमेंट करके नफरत फैलाने के इरादे से कई फर्जी अकाउंट बनाए थे. इस बारे में पता चलने पर, मैंने तुरंत केरल साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज और कार्रवाई की. उनकी सहायता से, इन गतिविधियों के पीछे के व्यक्ति की पहचान कर ली गई.’

अनुपमा ने आगे लिखा, ‘मुझे हैरानी हुई कि वह तमिलनाडु की एक 20 साल लड़की निकली. उसकी कम उम्र को देखते हुए, मैंने उसकी पहचान उजागर न करने का फैसला किया है, क्योंकि मैं उसके फ्यूचर या मेंटल पीस से समझौता नहीं करना चाहती.’

इस घटना के बाद लोगों को सलाह देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हालांकि, मैं यह घटना एक बात स्पष्ट करने के लिए साझा कर रही हूं, स्मार्टफोन का मालिक होना या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच होना किसी को भी दूसरों को परेशान करने, बदनाम करने या उनके खिलाफ नफरत फैलाने का अधिकार नहीं देता. ऑनलाइन की गई हर गतिविधि एक निशान छोड़ जाती है और जवाबदेही तय की जाएगी.’

अनुपमा ने आखिरी में लिखा, ‘हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और व्यक्ति को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे. एक एक्टर या पब्लिक फिगर होने से बुनियादी अधिकार नहीं छिन जाते. साइबरबुलिंग एक दंडनीय अपराध है और जवाबदेही वास्तविक है.’

Read more

Local News