Friday, March 27, 2026

साल 2026 में रिलीज होने वाली इन रोमांटिक फिल्मों में से कईयों में फ्रैश जोड़ी नजर आने वाली हैं.

Share

साल 2026 के लिए रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट सामने आई गई है. साल 2025 के उलटे दिन शुरू हो गए हैं और कुछ ही दिनों में लोग नए साल की तैयारियों में जुट जाएंगे. मनोरंजन के लिहाज से साल 2025 शानदार साल रहा है और अब इससे भी बड़ा धमाका होगा साल 2026 में. क्योंकि 2026 में शाहरुख खान की किंग, रणबीर कपूर की रामायण और साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक भी रिलीज होगी. इन सब एक्शन फिल्मों के बीच रोमांटिक फिल्में भी रिलीज होंगी, जिनकी एक लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं.

सबसे पहले बैड्स ऑफ बॉलीवुड फेम लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज होगी, जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. यह पहली बार होगा जब लक्ष्य और अनन्या एक साथ नजर आएंगे.


है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन साल 2026 में रोमांटिक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से बॉक्स ऑफिस एंट्री करेंगे. फिल्म में दो खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी होंगी. फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी.


लाइकी लाइका
रवीना टंडन की बेटी ने साल 2025 में फिल्म आजाद से डेब्यू किया था और वह मुंज्या स्टार अभय शर्मा संग फिल्म लाइकी लाइका में रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म साल 2026 में ही रिलीज होने जा रही है.

सिला
एकतरफा प्यार वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से अपने फैंस के दिलों पर फिर से राज कर रहे हर्षवर्धन राणे एक बार फिर अपनी आशिकी भरी फिल्म लेकर आएंगे. ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म सिला में हर्षवर्धन एक्ट्रेस सादिया संग रोमांस करेंगे. फिल्म में करणवीर मेहरा नेगेटिव रोल में होंगे. फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है.


तू मेरी जिंदगी है (टेंपरेरी टाइटल)
कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म तू मेरी जिंदगी है में पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म मई 2026 को रिलीज होने जा रही है. पहली बार कार्तिक और श्रीलीला पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे.

इम्तियाज अली की फिल्मइम्तियाज अली अपनी अपकमिंग पीरियड लव स्टोरी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ भी होंगे और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें वैदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में होंगे.

आवारापन 2मौजूदा साल में इमरान हाशमी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे. इस सीरीज से इमरान हाशमी बहुत पॉपुलर हुए और इस बीच उन्हों ने अपनी फिल्म आवारापन के सीक्वल का एलान कर दिया. फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है.

लव एंड वॉर

आखिर में, संजय लीला भंसाली की पीरियड रोमांटिक फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर अहम रोल में होंगे. फिल्म की कहानी युद्ध पर बेस्ड होगी, जिसमें दोनों स्टार सिपाही के रोल में होंगे. फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होगी.

Read more

Local News