Thursday, May 7, 2026

रोहतास में पवन सिंह के रोड शो में राजद का झंडा लहराया गया.

Share

रोहतास: बिहार चुनाव को लेकर रोहतास में PAWAN SINGH  रोड शो करने पहुंचे तो इस दौरान युवाओं ने राजद का झंडा लहराया. इस दौरान लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाये. पवन सिंह सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र सिंह की पत्नी स्नेह लता के समर्थन में रोड शो करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान इस तरह का दृश्य देखने को मिला.

हेलीकॉप्टर से पहुंचे पवन सिंह: पवन सिंह बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए हैं. पवन सिंह सासाराम विधानसभा सीट के तिलौथू में हेलीकॉप्टर से पहुंचे. एनडीए उम्मीदवार स्नेह लता कुशवाहा के साथ खुली जीप में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए. इस दौरान लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव का झंडा लिए राजद समर्थक नारेबाजी करने लगे.

समर्थकों में नोकझोंंक: इस दौरान एनडीए और राजद समर्थकों में नोकझोंंक भी हुई. एनडीए समर्थकों ने राजद समर्थकों से झंडा छींनने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. राजद समर्थक पवन सिंह तथा एनडीए उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा के सामने नारेबाजी करते रहे.

पवन सिंह को देखने उमड़ी भीड़: दूसरी तरफ पावर स्टार पवन सिंह की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं तथा युवतियों की थी. महिलाओं ने कहा कि वह सिर्फ पवन सिंह को देखने के लिए घरों से निकलीं हैं, लेकिन उनका विरोध भी जतायी. कहा कि अभिनेता हैं, इसलिए देखने के लिए आए हैं. नेता अच्छे नहीं है.

रोहतास में पवन सिंह

“उनकी पत्नी अकेले वोट के लिए प्रचार कर रही है और पवन सिंह उनका साथ ना देकर किसी और के लिए प्रचार कर रहे हैं. हीरो हैं इसलिए देखने आए हैं, लेकिन उनका समर्थन नहीं करते हैं. एनडीए को नहीं देंगे.” -पूनम कुमारी

सासाराम में 11 को वोटिंग: बिहार विधानसभा चुनाव का पहले चरण का प्रचार प्रसार थम चुका है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए होगी. रोहतास जिले के सातों विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को वोटिंग होनी है. एनडीए ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है.

पवन सिंह के रोड शो में राजद का झंडा लहराया

सासाराम में मुकाबला: सासाराम से स्नेह लता के अलावे महागठबंधन ने राजद से विधायक रहे राजेश गुप्ता का टिकट काटकर नए प्रत्याशी सत्येंद्र शाह पर दांव खेला, लेकिन नामांकन के बाद ही झारखंड पुलिस ने सतेंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया. ऐसे में अब अपने पति के लिए उनकी पत्नी प्रचार कर रही हैं. जनसुराज से विनय कुमार चुनावी मैदान में हैं.

Read more

Local News