Saturday, March 28, 2026

त्वचा और बालों की देखभाल के लिए लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं, आज जानिए आपके किचन में मौजूद मसालों के बारे में…

Share

आज के समय में स्किन और बालों की देखभाल बेहद जरूरी है, क्योंकि ये हमारी खूबसूरती और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं. दमकती त्वचा और हेल्दी, शाइनी बाल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. अगर आप लगातार महंगे हेयर प्रोडक्ट्स बदलते-बदलते थक चुके हैं और एक ऐसा उपाय चाहते हैं जो घर पर ही बना हो, असरदार हो और सुरक्षित भी, तो अब समय आ गया है कि आप घर पर ही कुछ असरदार हेयर और स्किन केयर ट्राई करें. यानी, आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के अपनी त्वचा और बालों की देखभाल कर सकते हैं. त्वचा और बालों की समस्याओं के प्राकृतिक और असरदार उपाय आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध हैं. इस लेख में, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ आशा सकलानी के मुताबिक, हम पांच मसालों के बारे में जानेंगे जो आपकी त्वचा और बालों में चमक लाएंगे और कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करेंगे…

स्किन के लिए हल्दी

5 Easy Home Remedies for Skin and Hair Care

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ आशा सकलानी का कहना है कि हल्दी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. महिलाएं अपने चहरे की चमक को बढ़ाने और उसे बरकरार रखने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल करती हैं. कच्ची हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट,एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण सिर्फ अंदरूनी सेहत ही नही बल्कि त्वचा व बालों को सुंदर और निरोगी बनाने में भी लाभकारी होता हैं. इसके अलावा इसके इस्तेमाल से त्वचा की दाग धब्बे, झुर्रियों तथा मुहांसों जैसी समस्या में भी राहत मिलती है. यही नहीं यह दाद खाज खुजली तथा त्वचा की कुछ सामान्य और गंभीर समस्याओं में भी राहत दिलाती है. भारतीय व्यंजनों में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाला यह मसाला रंगत निखारने, घाव भरने और सूजन कम करने में भी कारगर है.

स्किन के लिए जायफल फायदेमंद
अगर चेहरे पर झाइयां या दाग-धब्बे हैं, तो जायफल इनसे छुटकारा पाने के लिए एक बेहतरीन मसाला है. जायफल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां और काले घेरे जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. इसे दूध में घिसकर चेहरे पर लगाना चाहिए. ऐसा लगातार करने से धीरे-धीरे चेहरा साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत भी निखरती है.

बालों के लिए लाभकारी है मेथी

5 Easy Home Remedies for Skin and Hair Care

मेथी के दाने रसोई में आसानी से मिल जाते हैं और मसालों से लेकर अचार तक, हर चीज में इनका इस्तेमाल होता है. मेथी बालों को चमकदार और मुलायम बनाती है, साथ ही रूसी और बालों का झड़ना कम करती है. अगर किसी को बाल झड़ने की समस्या है, तो मेथी के दानों को भिगोकर, उनका पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से फायदा होगा. मेथी के दानों का पेस्ट बालों में लगाने से न सिर्फ बाल मजबूत होते हैं, बल्कि समय से पहले सफेद होने से भी बचाव होता है. इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बे और मुंहासे दूर करने में भी मदद मिलती है.

बालों के लिए कलौंजी

5 Easy Home Remedies for Skin and Hair Care

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ आशा सकलानी के अनुसार, कलौंजी के बीज बालों का झड़ना और रूसी जैसे स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में बेहद कारगर होते हैं. ये बालों को चमकदार बनाते हैं और सफेद होने से रोकते हैं. कलौंजी का सेवन मुंहासों और पिगमेंटेशन के लिए फायदेमंद होता है. फटी एड़ियों पर कलौंजी का तेल लगाने से आराम मिलता है. कलौंजी का तेल बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. कलौंजी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बालों का झड़ना रोकने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कलौंजी का तेल स्कैल्प के लिए भी अच्छा होता है. यह स्कैल्प को गंदगी से बचाता है और रूसी को भी दूर करता है.

दालचीनी मुंहासे दूर करेगी

5 Easy Home Remedies for Skin and Hair Care

भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला मसाला दालचीनी, मुंहासों को दूर करने और तैलीय त्वचा में अधिक सीबम को कंट्रोल करने में बेहद कारगर है. दालचीनी त्वचा को साफ करती है और सूजन कम करती है. यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती है और चेहरे को प्राकृतिक चमक प्रदान करती है. शहद के साथ दालचीनी का मास्क लगाना फायदेमंद होता है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News