Friday, May 8, 2026

घर में चोरी के आरोप में धराया 1 व्यक्ति

Share

पिटाई से घायल व्यक्ति मगध मेडिकल में भर्ती

बोधगया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में घर से चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया व उसकी पिटाई कर दी. इसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घाटो गांव के लोकेश तिवारी को लेकर बोधगया सीएचसी में इलाज कराया. उसके बाद मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में डुमरी की रहने वाली मुन्नी कुमारी का कहना है कि छठ पूजा में वह घर को बंद कर चली गयी थी. इस बीच उसके घर का ताला तोड़ कर लगभग एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गयी. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अन्य कई घरों में भी चोरी होने की बात कही है. उन्होंने थाने को दिये आवेदन में कहा कि लोकेश तिवारी को पकड़ा गया है. उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़ने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है, बल्कि पिटाई से घायल हुए व्यक्ति के बेटे ने डायल 112 को सूचित किया है. इसके बाद घायल लोकेश की इलाज करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News