Friday, May 8, 2026

घर का ताला तोड़कर एक लाख 30 हजार रुपये की चोरी

Share

थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में एक सुने घर का ताला तोड़कर चोरों ने गोदरेज में रखे एक लाख 30 हजार रुपये की चोरी कर ली.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में एक सुने घर का ताला तोड़कर चोरों ने गोदरेज में रखे एक लाख 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद गृह स्वामी अपने घर पहुंचे और थाने में घटना की शिकायत की. जानकारी के अनुसार, शंभुगंज चुटिया गांव के मुन्ना मो. कुर्बान शेख मुर्गा का बिजनेस करता हैं. वह मुर्गा लाने के लिये जमुई गया हुआ था. इस दौरान उसके घर में रविवार की रात में घर के कोई भी सदस्य नहीं था. जब परिजन सोमवार को सुबह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था. परिजनों ने ही मुन्ना मोहम्मद कुर्बान शेख को घर में चोरी होने की जानकारी दी. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News