Saturday, March 28, 2026

अब अगर आप चूहों को मारे बिना उनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस बिस्किट हैक के बारे में जरूर जान लें…

Share

घरों में चूहे देखकर लोग डर जाते हैं. ये गंदगी भी फैलाते हैं और कभी-कभी चीजों को कुतरकर नुकसान भी पहुंचाते हैं. अगर आप भी चूहों से डरते हैं, सोचते हैं कि कब और कहां अचानक ये आ जाएं और नुकसान पहुंचा दें, या आप भी इनसे होने वाली रोजमर्रा की समस्याओं और परेशानियों का हल ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

वैसे तो, बाजार में चूहे मारने वाले कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप चूहों को मारना नहीं चाहते और इस समस्या से छुटकारा पाने का कोई प्राकृतिक समाधान ढूंढ रहे हैं, तो इस खबर को विस्तार से पढ़िए, दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिप्रा राय ने सोशल मीडिया पर चूहों से छुटकारा पाने का एक अनोखा तरीका शेयर किया है जो आपने शायद पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा. इस उपाय को करने के लिए आपको बस कुछ बिस्कुट के पीस और कुछ आम रसोई के सामान चाहिए होगा. इस उपाय को करने के लिए महंगे सामान खरीदने की जरूरत नहीं होगी. जानें क्या है यह नेचुरल उपाय…

इन सामग्रियों की आवश्यकता होगी

  • बिस्कुट, मीठे या नमकीन
  • बेकिंग सोडा
  • सिरका
  • सरसों का तेल

इसे बनाने की विधि

एक बिस्किट लें, उसे एक प्लेट में रखें, उसमें आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें सिरका डालें. सिरका डालते ही उस पर एक झाग आने लगेगी. जैसे ही झाग आना बंद हो जाए, उस पर एक छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें और उसे पूरे बिस्किट पर फैला दें. तेल की महक चूहों को बिस्किट की ओर आकर्षित करेगी और बाकी सामग्री अपना काम कर देगी. आप आवश्यकतानुसार जितने बिस्कुट चाहें, इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं.

Learn about natural ways to get rid of rats from your house.

कैसे करें इस्तेमाल
इन तैयार बिस्कुटों को कोनों, दरारों, रसोई के काउंटर के नीचे या उन रास्तों के पास रखें जहां से चूहे अक्सर घर में घुस आते हैं. इन बिस्कुटों को बच्चों या पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखने की कोशिश करें. हालांकि ये जहरीले नहीं होते, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है.

कैसे काम करता है यह तरीका
यह तरीका चूहों को मारने के बजाय उन्हें भगाने के लिए है. यह तरीका चूहों को घर से दूर रखता है. जब चूहा यह बिस्किट खाता है, तो बेकिंग सोडा उसके पेट में चला जाता है. बेकिंग सोडा पेट के एसिड के साथ मिलकर गैस बनाता है, जिससे चूहे को बेचैनी होती है और वह उस जगह से भाग जाता है. बता दें, चूहों को आकर्षित करने के लिए सिरका और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है.

Learn about natural ways to get rid of rats from your house.

इन बातों को भी याद रखें.
यह एक घरेलू उपाय है, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह पूरी तरह से सफल हो और चूहों को आपके घर में घुसने से रोके, कुछ अन्य सावधानियां बरतना जरूरी है. इन बिस्कुटों को रखने के अलावा, अपने घर में कुछ बातों का ध्यान रखें: खाने को ढककर रखें और कचरा तुरंत हटा दें. अगर चूहों को हर जगह खाने की सुविधा होगी, तो वे बिस्कुटों पर ध्यान नहीं देंगे. इस उपाय को सफल बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Read more

Local News