
सिमडेगा: जिला में बोलबा थाना क्षेत्र के समशेरा अंबाटोली में हुए एक दिव्यांग की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. जिसमें पुलिस ने मृतक के भतीजे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से जानकारी साझा की. डीएसपी ने बताया कि समशेरा अंबाटोली निवासी अतुल एक्का जो दिव्यांग थे, जिन्हें डायन बिसाही का आरोप लगाकर उसी के भतीजे रोहित एक्का ने अपने साथी दीपक डुंगडुंग, अनीश केरकेट्टा और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने चाचा की हत्या विगत 15 जनवरी को कर दी.
इस घटना के बाद एसपी सौरभ के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम बनाकर घटना का अनुसंधान शुरू की. इस टीम ने अनुसंधान करते हुए परत दर परत हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या में शामिल रोहित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुए हैं.
इस टीम में पुअनि सोनु पाठक, थाना प्रभारी, बोलबा थाना, पुअनि अजेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि मनोहर कुमार, अनुसंधान विंग, सिमडेगा, पुअनि विनायक कुमार पाण्डेय, पुअनि विरेन्द्र मुर्मू, हवलदार नोवेल बारला, आरक्षी-856 रवि कच्छप, आरक्षी-104 जोस प्रवीण केरकेट्ट, आरक्षी-59 मनोज कुमार दास, आरक्षी-167 मुकेश पासवान और चौकीदार-01/13 कुलदीप तिर्की, बोलबा थाना शामिल रहे.


