Friday, March 27, 2026

‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ जैसे दमदार डायलॉग बोलकर फेमस हुए एक्टर गोवर्धन असरानी दुनिया से अलविदा ले चुके हैं

Share

एक्टर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर आकर दिवाली की शुभकामनाएं दी थी और इसके थोड़ी देर बाद ही उनका निधन हो गया.

अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ जैसे दमदार डायलॉग बोलकर फेमस हुए एक्टर गोवर्धन असरानी दुनिया से अलविदा ले चुके हैं. दिवाली के जैसे शुभ मौके पर एक्टर का 84 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. एक्टर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर आकर दिवाली की शुभकामनाएं दी थी और इसके थोड़ी देर बाद ही उनका निधन हो गया. आज से पांच दिन पहले एक्टर को तबीयत बिगड़ने के चलते जुहू के भारतयी आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 20 अक्टूबर की दोपहर 3.30 बजे उनका निधन हो गया. एक्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शोक जताया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है.

Asrani Death

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है . एक्टर ने बताया है कि एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म हैवान की शूटिंग उनके साथ की थी. अक्षय कुमार ने असरानी के साथ कई फिल्में की हैं और अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है.

अनुपम खेर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी असरानी के निधन पर शोक जताया है. एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी दुखी दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा है, अपनी उपस्थिति से दुनिया को बेहतर बनाने के लिए शुक्रिया, आपको हमेशा याद रखा जाएगा, ओम शांति

Asrani Death

राजपाल यादव

फिल्म भूल भुलैया में राजपाल यादव और असरानी ने जमकर दर्शकों का मनोरंजन किया था. राजपाल यादव ने एक्टर के निधन पर शोक जताया है और कई तस्वीर भी शेयर की है. साथ ही लिखा, असरानी जी आपके साथ कई फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला मुझे.

सिनेमा में एक स्वर्णिम विरासत

1 जनवरी, 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने अभिनय की शिक्षा लेने के लिए पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) में प्रवेश लिया और 1960 के दशक के मध्य में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. अपने 6 दशकों से ज़्यादा फिल्मी करियर में उन्होंने 350 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया.

उनका सबसे यादगार अभिनय शोले (1975) में हिटलर की नकल करने वाले एक अनाड़ी जेलर की भूमिका में था. यह भूमिका भारतीय पॉप संस्कृति का अभिन्न अंग बन गई. वर्षों बाद, वे बॉलीवुड के सबसे प्रिय हास्य अभिनेताओं में से एक बन गए, जिन्होंने हास्य और दिल का सफलतापूर्वक मेल बिठाया. उन्होंने कुछ हिंदी और गुजराती फिल्मों का निर्देशन भी किया और कई भाषाओं में काम किया – इन सभी ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए उन्हें अपार सम्मान दिलाया.

असरानी ने इन फिल्मों में किया यादगार अभिनय

बावर्ची (1972)

नमक हराम (1973)

अभिमान (1973)

चुपके चुपके (1975)

शोले (1975) – जेलर की उनकी भूमिका आज भी यादगार है।

उन्होंने छह फिल्मों का निर्देशन भी किया और मुख्य व सहायक भूमिकाओं में अभिनय जारी रखा. हाल ही में, उन्होंने काजोल अभिनीत द ट्रायल सीजन 2 में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News