Tuesday, January 27, 2026

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

Share

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की लिस्ट (BJP Candidates List) सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है।

सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है। बीजेपी ने आरा से संजय सिंह, परिहार से गायत्री देवी को टिकट दिया है।

G3Nc6OpbYAAeaFz

बीजेपी ने बेतिया से रेणु देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। वहीं, रक्सौल से प्रमोद कुमार चुनावी मैदान में नजर आएंगे। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को टिकट मिला है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को टिकट मिला है।

G3Nc8L_WAAA-_T2

रीगा से बैद्यनाथ, मधुबन से राणा रंधीर, बथनाह से अनिल कुमार मैदान में होंगे। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अरवल से मनोज शर्मा ताल ठोकेंगे। राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट मिला है।

G3Nc9CBagAAi0Kz

बीजेपी ने प्राणपुर से निशा सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, कटिहार से तार किशोर प्रसाद पर भरोसा जताया है। पिपरा से श्याम बाबू, सिकटी से विजय कुमार शंकर, दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है।

G3Nc91oboAE1zgK

पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, औराई से रमा निशाद, साहेबगंज से राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है।फारबिसगंज से विद्यासागर, किशनगंज से स्वीटी सिंह को टिकट मिला है। दरौंदा से कर्णजीत सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह को टिकट मिला है। मोतिहारी से प्रमोद कुमार, सहरसा से आलोक रंजन को टिकट मिला है।

Read more

Local News