मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बिहार के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गया कैमूर और पश्चिमी चंपारण में अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।