यह तो सभी जानते हैं कि दही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हालांकि, इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसका सेवन सही समय पर और सही मात्रा में किया जाए. आयुर्वेद में दही खाने के समय और विधि को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर ठंडी होती है. इसलिए इसे हमेशा दोपहर के समय खाना सबसे अच्छा होता है. इस समय पाचन क्रिया अच्छी होती है और शरीर दही में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है.
रोजाना दही खाना फायदेमंद
दही प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन स्रोत है. इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.अगर आप दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाते हैं, तो यह पाचन तंत्र के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा. यह कब्ज या अपच जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है. इसके अलावा, अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो नियमित रूप से दही खाना फायदेमंद होता है.
रात के समय भूलकर भी ना खाएं दही
आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही नहीं खाना चाहिए. रात में दही खाने से सर्दी, खांसी, साइनस और कफ बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि दही में ठंडक देने वाले गुण होते हैं. रात में शरीर का तापमान कम हो जाता है. इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ठंड के दिनों में, खासकर सुबह या रात में दही खाने से बचें. दही में भुना जीरा पाउडर मिलाना पाचन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा, दही में चीनी या नमक मिलाने से न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि दोगुना फायदा भी होता है.
किन लोगों नही खानी चाहिए दही?
वैसे तो दही खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन कुछ विशेष बीमारियों से गुजरने वाले लोगों को दही से सेवन से परहेज करना चाहिए. रमिंदर ने बताया कि अगर किसी हार्ट संबंधी बीमारी है और उनका कैलेस्ट्रोल बड़ा हुआ है तो उसको दही खाने में सावधानियां बरतनी चाहिए. जैसे उनको लॉ फेट वाली दही का सेवन करना चाहिए. इसके लिए पैक्ड दही पर लिखी जानकारियों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही खरीदें. वहीं अगर घर की दही खाते हैं तो लौ कैलरी वाले दूध की दही जमाएं.
मीठी दही से करे परहेज?
कई लोगों को मीठी दही खाना पसन्द होता है. इससे कई तरह से नुकसान हो सकते हैं. अगर दही में चीनी, ब्राउन शुगर और गुड को मिलाया जाता है, तो दही में कैलरी बढ़ जाती हैं. इससे जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या जिनको शुगर की समस्या है, उन्हें नुकसान हो सकता हैं. वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिनको दही में काला नमक मिला कर खाना पसंद है. लेकिन जिन लोगों को हाइपर टेंशन या किडनी संबंधी बीमारी है उनको दही में नमक नहीं मिलना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों को कोई भी मेडिकल संबंधी समस्या नहीं है वह दही में चीनी या नमक डाल कर खा सकते हैं और अगर दही में न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ानी है तो उसमें वेजिटेबल और फ्रूट्स मिलना बेहतरीन विकल्प है.
दही खाने के सेहत लाभ
- दही खाने से हड्डियां और दांत होते हैं मजबूत.
- पेट की सेहत, पाचन शक्ति होती है मजबूत.
- बालों में दही लगाने से रूसी की समस्या दूर होती है.
- त्वचा पर दही लगाने से स्किन हेल्दी रहती है.
- टैनिंग की समस्या दूर होती है.
- वजन कम करने में भी मददगार है दही.


