Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
रिपोर्ट आने से पहले ही अस्पताल से फरार हुए दोनों रोगी
एलिजा टेस्ट से होगी पुष्टि वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल वीरपुर में जांच के दौरान दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों मरीज अस्पताल से बिना रिपोर्ट लिए ही फरार हो गए. दोनों मरीज बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के भवानीपुर वार्ड संख्या 07 के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार, जुकाम और शरीर दर्द की शिकायत थी. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. अब दोनों मरीजों की अंतिम पुष्टि के लिए उन्हें सुपौल सदर अस्पताल में एलिजा टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान दोनों मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई है. इसकी सूचना तत्काल बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई है. उन्होंने बताया कि एलिजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होते ही सतर्कता बरतते हुए आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाएगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. डेंगू के संभावित मरीजों के फरार होने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और प्रशासन लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है