Thursday, July 2, 2026

5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Share

पटना में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम सामान्य रहा। कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है खासकर किशनगंज और सीतामढ़ी जिलों में। तापमान में अगले कुछ दिनों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

पटना। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण गुरुवार को राजधानी समेत आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। किशनगंज एवं सीतामढ़ी में अति भारी वर्षा एवं अररिया, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई।

पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश के 25 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 156.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। दिन भर बादलों की आवाजाही बने होने के साथ बूंदाबांदी के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में गुरुवार 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, गयाजी में सर्वाधिक वर्षा गुरुवार को 41.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

पश्चिम चंपारण के सिकटा में 152.6 मिमी, वाल्मीकि नगर में 116.8 मिमी, गोपालगंज में 104.2 मिमी, गोपालगंज के थावे में 80.6 मिमी, सुपौल के मरौना में 57 मिमी, अररिया में 54.5 मिमी, सिवान के गोरियाकोठी में 54.2 मिमी, दरभंगा में 53.2 मिमी, सिवान के सिसवन में 52.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के नूतन में 52.2 मिमी, समस्तीपुर के राेसड़ा में 52 मिमी, मुजफ्फरपुर के शंभूगंज में 51.8 मिमी, बेगूसराय के चौराही में 49.4 मिमी, शिवहर में 48.4 मिमी एवं पश्चिम चंपारण के केसरिया में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना29.426.3
गयाजी31.226.0
भागलपुर32.727.5
औरंगाबाद31.826.9

Read more

Local News