Monday, April 6, 2026

लाइफस्टाइल में बदलाव कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इस खतरे को कम करने के लिए 8 कारगर तरीके हैं…

Share

कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2020 में कैंसर के कारण लगभग 1 करोड़ मौतें हुईं. साथ ही, 2050 तक नए कैंसर के मामलों की संख्या 3.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. ये चौंकाने वाले आंकड़े प्रीवेंटिव मेजर्स के महत्व को दर्शाते हैं. एम्स और हार्वर्ड विश्वविद्यालयों से प्रशिक्षित प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि हमारी जीवनशैली में बदलाव कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. कैंसर के खतरे को कम करने के लिए उनके द्वारा सुझाए गए 8 प्रभावशाली तरीके यहां दिए गए हैं…

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड दूर रहें

Ways to reduce the risk of cancer, what foods can reduce this risk

‘द बीएमजे’ पत्रिका में 2024 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग बहुत अधिक मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (बिस्कुट, चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स) खाते हैं, उनमें कम खाने वालों की तुलना में कैंसर का खतरा 20-30 फीसदी अधिक होता है.

ज्यादा फाइबर खाएं
अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च (AICR) के अनुसार, हमारे दैनिक आहार में प्रत्येक 10 ग्राम फाइबर कोलोरेक्टल कैंसर के रिस्क को 10% तक कम करता है।

प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 18% तक बढ़ जाता है। हालाँकि, रेड मीट से होने वाले कैंसर के जोखिम का अनुमान लगाना मुश्किल है। क्योंकि इस बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं।

हेल्दी ऑयल्स का इस्तेमाल करें
एक अध्ययन के अनुसार, जैतून के तेल से भरपूर Mediterranean Diet का सेवन करने से ओलरऑल कैंसर का खतरा 30 फीसदी तक कम हो जाता है.

शराब से बचें
शराब 7 प्रकार के कैंसर का कारण बनती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, दिन में एक ड्रिंक लेने से भी स्तन कैंसर का खतरा 7-10 फीसदी तक बढ़ जाता है. इसलिए, अगर आपको शराब पीने की आदत है, तो बेहतर होगा कि आप इसे जितना हो सके कम कर दें.

अपना वजन कंट्रोल में रखें
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, मोटापा कम से कम 13 प्रकार के कैंसर का एक रिस्क फैक्टर्स है. अमेरिका में कैंसर के 40 फीसदी मामले मोटापे से जुड़े हैं.डेली एक्सरसाइज करें
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) के अनुसार, डेली एक्सरसाइज कोलन, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के जोखिम को 20-40 फीसदी तक कम कर सकता है.

नींद, स्ट्रेस
लगातार स्ट्रेस और नींद की कमी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती है. इससे ट्यूमर का विकास हो सकता है. डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं, जो लोग दिन में 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें कैंसर से मृत्यु दर 24 फीसदी अधिक होती है.

Read more

Local News